Health Center: सीएचसी में तैनात नर्स की मौत, पेट दर्द की दवा और इंजेक्शन लेने के बाद हालत बिगड़ी?

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Health Center: सीएचसी में तैनात नर्स की मौत, पेट दर्द की दवा और इंजेक्शन लेने के बाद हालत बिगड़ी?

health center:जौनपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (health center) डोभी में संविदा पर तैनात स्टाप नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रात में पेट में दर्द और गैस की समस्या के बाद उसने दवाएं और इंजेक्शन लिया। इसके बाद हालत ज्यादा बिगड़ गई और सुबह होते होते जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता का कहना है कि सुबह छह बजे तबीयत बिगड़ने की बात पता लगी। एक घंटे बाद मौत की सूचना मिली। हालांकि डाक्टरों का कहना है कि हार्ट अटैक से मौत की आशंका है। लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं।

हार्ट अटैक से मौत की आशंका

आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव निवासी फतेह बहादुर चौहान की 28 वर्षीय पुत्री पूनम चौहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (health center) डोभी में जनवरी 2020 से संविदा पर स्टाप नर्स के रूप में कार्यरत थीं। वह हॉस्पिटल के बगल में ही निजी मकान में किराए का कमरा लेकर रहती थी।उसके साथ एक अन्य महिलाकर्मी भी रहती थी। रात लगभग 9.30 बजे उसे पेट में गैस की समस्या के साथ ही दर्द महसूस हुआ। साथी सहकर्मी सुनीता की मदद से दवा व इंजेक्शन लिया। थोड़ा आराम हुआ तो स्नान किया। इसके बाद बेचैनी के साथ हालत बिगड़ी तो सहकर्मी सुबह सीएचसी लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

डॉक्टर विवेक यादव का कहना था कि मौत हार्टअटैक से हुई प्रतीत हो रही है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, पिता फतेह बहादुर का कहना है कि सुबह सवा छ: बजे फोन पर सूचना मिली की तबीयत ज्यादा खराब है। पिता ने सात बजे सुबह उसी नंबर पर कॉल किया तो मरने की सूचना मिली। मौत की सूचना पर अवाक परिजन तत्काल सीएचसी पहुँचे।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related