Hanging:मोवाइल चलाने से मना करने पर10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
Hanging: जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद के पीआरओ के पुत्र ने डिप्रेशन के चलते
तीसरी मंजिल के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके बचाने के लिए
चाचा दीवार कूदा तो वह घायल हो गया। घर का इकलौता चिराग होने से स्वजन बेहाल हैं।
पुलिस पढ़ाई के लिए मोबाइल चलाने से मना करने पर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जता रही है।
घटना को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की भीड़ रही है।
छोटी बाजार मुहल्ला निवासी पीआरओ दिलीप गुप्ता का 14 वर्षीय पुत्र कुंवर शहर के सेंट मेरी स्कूल में
कक्षा दसवीं का छात्र था। रविवार रात करीब 12 बजे उसने मकान के ऊपरी मंजिल के कमरे में दुपट्टे से Hanging लगा लिया।
स्वजन कुछ देर बाद वहां पहुंचे तो वह टीन शेड में लगे लोहे के एंगल से फंदे में लटका था।
यह भी पढ़ें :Execute: सिलींग फैन के फंदे से लटका हुआ मिला नवविवाहिता का शव
उसे बचाने के लिए चाचा मुन्ना दीवार कूदकर अंदर गया तो उसके पैरों में चोट आई।
स्वजन ने भागकर कालवन गंज चौकी में सूचना दी। लेकिन इस बीच उसकी मौत हो चुकी थी।
राज्य मंत्री, भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता,
पूर्व चेयर मैन राजकुमार राज, ब्लाक प्रमुख तिंदवारी, जसपुरा व बड़ोखर आदि ने
घर व अंतिम संस्कार में शामिल होकर स्वजन को ढांढस बंधाया। उनके करीबी भाजपा नेताओं ने बताया कि
रात में पीआरओ घर पहुंचे तो उन्हें बेटा कुछ परेशान दिखा था।
हालांकि, उनके पूछने पर उसने कुछ नहीं बताया था। बाद में उसने यह कदम उठाया है।
कोतवाली निरीक्षक मनोज शुक्ला ने बताया कि अभी आत्महत्या करने की कोई वजह स्पष्ट नहीं हुई।
