Hanging: प्रधानाचार्य के पुत्र का सीलिंग फैन में तार के फंदे से लटका लटका मिला शव
Hanging: ( कम्प्यूटर जगत ) कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के फाजिलनगर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य के पुत्र शिवम (16) का शव बुधवार की सुबह छत से लटका मिला।
शव छत में लगे सीलिंग फैन में तार के फंदे से लटका हुआ था। स्कूल कैंपस में स्थित प्रधानाचार्य आवास में घटी इस घटना से सनसनी फैल गई। मृतक किशोर महर्षि अरविंद विद्या मंदिर में कक्षा 10 का छात्र था।
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस
पिता प्रधानाचार्य रामजी सिंह ने मामले में किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। मना करने पर पुलिस ने उन्हें शव सौंप दिया।
स्वजन उसे लेकर पैतृक गांव चले गए। महराजगंज जिले के कोठीभार थानाक्षेत्र के गांव अहिरौली निवासी रामजी सिंह सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं।
उनके साथ विद्यालय परिसर में ही रहकर उनका 16 वर्षीय पुत्र शिवम प्रताप सिंह शिक्षा ग्रहण करता था। शिवम काफी हाेनहार छात्र था।
विद्यालय के शैक्षिक एवं सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता था। वह प्रतिदिन विद्यालय परिसर में शाखा लगाता था।
विद्यालय के दूसरे मंजिल पर स्थित आवास मिला शव
मकर संक्रांति पर्व पर प्रधानाचार्य सिंह शिवम को विद्यालय पर ही छोड़ कर गांव चले गए। बुधवार की सुबह वह लौटे तो विद्यालय के दूसरे मंजिल पर स्थित आवास कक्षा अंदर से बंद मिला। उन्होंने पुत्र को काफी आवाज दिया।
कोई उत्तर नहीं मिलने पर स्टाफ के कुछ लोगों को बुलाकर फाटक तोड़ कर अंदर गए तो शिवम का शव छत में टंगे सीलिंग फैन में बंधे तार के फंदे से लटक रहा था।
आनन-फानन उसे नीचे उतारा गया। पुलिस पहुंची तो प्रधानाचार्य ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई किए जाने से मना करते हुए लिखित तहरीर सौंपी।
अंतिम संस्कार हुआ संपन्न
इस पर पुलिस ने उन्हें शव सुपुर्द कर दिया। स्वजन उसे लेकर तत्काल गांव रवाना हो गए। वहीं अंतिम संस्कार संपंन हुआ। घटना को लेकर सरस्वती शिशु मंदिर एवं महर्षि अरविंद विद्या मंदिर में अवकाश घोषित कर दिया गया।
किशोर छात्र ने आत्महत्या क्यों किया यह जानकारी नहीं मिल सकी है। हाइवे चौकी प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि छात्र ने आत्महत्या की है।
उसके पिता कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे। उन्होंने यह लिखित रूप से दिया है। इसी आधार पर उन्हें शव सौंप दिया गया है।
