hanging: एक ही जाति के युवक-युवति ने क्यों लगाई फांसी, सच्चाई ने किया हैरान
hanging: यूपी के पीलीभीत जिले में युवक-युवती का फंदे लटका शव मिलने से हड़कंप मच गया।
हैरान करने वाली बात ये है कि दोनों के शव एक ही फंदे (hanging) पर लटके थे।
दो शवों के मिलने की सूची पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को फंदे से नीचे उतारा।
मामले में तहकीकात की जा रही है। एसपी ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत राकेश की पुत्री कुमकुम (20) इंटरमीडिएट की छात्रा है।
इसके अलावा गांव का ही अरुण (22) पुत्र नरेश इंटरमीडिएट कर चुका है।
ग्रामीणों के मुताबिक एक ही जाति के बालिग कुमकुम और अरुण के बीच दोस्ती थी।
हाल ही में अरुण का रिश्ता परिजनों ने बरखेड़ा के अज्ञारी गांव में तय कर दिया था।
इस रिश्ते से अरुण और कुमकुम खुश नहीं थे। परिजनों के मुतबिक अरुण की शादी से पूर्व
गुरुवार को तिलक का कार्यक्रम था। रात में परिजनों संग भोजन करने के उपरांत अरुण और कुमकुम किसी वक्त घर
से निकल गए और सैजनिया गांव के बाहर कुमकुम के ताऊ के खाली पड़े घर में पहुंचे
और एक फंदे पर लटक कर जान दे दी। नौजवान बच्चों के द्वारा आत्मघाती कदम उठाए जाने के बाद परिजन मायूस हैं।
सीओ सतीश शुक्ला ने मौके पर पहुंच कर शव उतरवाए और परिजनों से बातचीत की।
एसपी दिनेश कुमार पी भी मौके पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों से बातचीत कर बयान लिए।
