Hanging: 25 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी के फंदे से लटकर जिवन लिला की समाप्त
Hanging:कुशीनगर जिले में खड्डा थाना क्षेत्र के सलिकपुर गांव में रविवार को एक दुखद घटना सामने आई है। 25 वर्षीय रिंकी देवी ने फांसी के फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।रिंकी की शादी तीन साल पहले सलिकपुर गांव के महेश के साथ हुई थी।
महेश एक मजदूर है और वर्तमान में एक स्कूल में अस्थायी पेंटिंग का काम करता है।
ग्रामीणों के अनुसार, शादी के बाद संतान न होने के कारण दंपति के रिश्तों में तनाव था। माना जा रहा है कि इसी वजह से रिंकी ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
पिछले 10 महीनों से रिंकी सलिकपुर में अकेली रह रही थीं। महेश कभी-कभार ही उनसे मिलने आता था।
ग्रामीणों ने बताया कि रिंकी आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं। घर में राशन और रसोई गैस की कमी थी।
उन्होंने कई बार पति से मदद मांगी, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। महेश के माता-पिता दूसरे गांव में रहते हैं।
घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार रात करीब 8 बजे हल्का इंचार्ज अजय यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
रिंकी मूल रूप से जटहा बाजार थाना क्षेत्र के पुरनहा भैरोगंज की रहने वाली थीं। पुलिस ने उनके मायके वालों को सूचित कर दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अभी तक किसी पक्ष से कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। इस घटना ने गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है।