पहलवान बना सुपारी किलर,दोस्त की हत्या कर हाफ एनकाउंटर में चढ़ा पुलिस के हत्थे

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

पहलवान बना सुपारी किलर,दोस्त की हत्या कर हाफ एनकाउंटर में चढ़ा पुलिस के हत्थे

यूपी के बागपत से एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। जहां कोतवाली क्षेत्र के संतोषपुर गांव के दूधिया विपिन उर्फ गोधू की हत्या उसके साथी कुश्ती में नेशनल पदक विजेता रामबीर उर्फ भूरा ने सुपारी के चार लाख रुपये के लिए की थी।

विपिन की हत्या का मुख्य आरोपी रामबीर उर्फ भूरा शनिवार की सुबह नयागांव के पास बाघू मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

हत्यारोपी ने पूछताछ में विपिन के साथ मिलकर नोएडा के डाटा मैनेजर की हत्या की सुपारी लेने की जानकारी दी।

संतोषपुर गांव के पूर्व बीडीसी इंद्राज के बेटे दूधिया विपिन उर्फ गोधू की सोमवार रात बागपत शुगर मिल के पीछे बाघू मार्ग पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

उसका शव मिलने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी थी। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि शनिवार की सुबह बागपत कोतवाली पुलिस नयागांव के समीप बाघू मार्ग पर चेकिंग कर रही थी।

तभी वहां से गुजर रहे रामबीर उर्फ भूरा को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, तो उसने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी।

वहां मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से रामबीर घायल हो गया। एसपी ने बताया कि उसके फरार साथी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश डाली जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नोएडा के ईको सेक्टर तीन में हुई थी डाटा मैनेजर की हत्या

एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार किया गया हत्यारोपी रामबीर कुश्ती का नेशनल खिलाड़ी है, जो अंडर-19 और अंडर-23 में सिल्वर पदक जीत चुका है।

पूछताछ में रामबीर उर्फ भूरा ने बताया कि गांव का ही प्रवीन उर्फ तिलके दिल्ली में सचिन राठौर की दुकान पर नौकरी करता था।

प्रवीन ने उसकी और विपिन उर्फ गोधू की मुलाकात सचिन राठौर से कराई। सचिन ने अपनी बहन मेघा राठौर से प्रेम विवाह करने वाले नोएडा में डाटा मैनेजर मंजीत मिश्रा निवासी दरभंगा, बिहार की हत्या की सुपारी दे दी।

जिसका पांच लाख रुपये में सौदा हुआ और एक लाख रुपये एडवांस दिए गए। सुपारी के एक लाख रुपये खर्च हो गए।

प्रवीन ने सुपारी के चार लाख रुपये सचिन राठौर से लाकर विपिन को दे दिए।

इस दौरान विपिन गांव में हुए झगड़े में जेल चला गया तो सचिन ने दूसरे युवकों से नोएडा के ईको सेक्टर तीन में 21 फरवरी को मंजीत मिश्रा की हत्या करा दी।

इसमें प्रवीन को नोएडा पुलिस ने जेल भेजा दिया, जबकि सुपारी के चार लाख रुपये विपिन के पास रह गए।

विपिन के जेल से आने के बाद उसने रुपये मांगे तो उसने पैसे देने से मना कर दिया।

इसी विवाद में राहुल के साथ मिलकर बाघू मार्ग पर विपिन उर्फ गोधा की गोली मारकर हत्या कर दी।

हंगामे के लिए भाई को छोड़ा, खुद अंतिम संस्कार में पहुंचा

एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि संतोषपुर गांव के दूधिया विपिन उर्फ गोधा की हत्या करने के बाद आरोपी रामबीर अपने घर चला गया था।

मंगलवार की सुबह गांव वालों को घटना का पता चलने पर रामबीर घटनास्थल पर भी गया।

वहां से शव उठाये जाने के बाद रामबीर अपने भाई को बाइक से राष्ट्र वंदना चौक पर हंगामे के लिए छोड़कर गांव चला गया।

इसके बाद शाम को श्मशान घाट में पहुंचकर विपिन के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ। जिससे ग्रामीणों को उस पर शक न हो।

नोएडा पुलिस को भेजी गई रिपोर्ट

एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि दूधिया विपिन की हत्या नोएडा के डाटा मैनेजर मंजीत मिश्रा की हत्या की सुपारी के रुपयों को लेकर की गई।

बताया कि डाटा मैनेजर मंजीत मिश्रा की भी हत्या चुकी है और उसमें कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

इस प्रकरण में बागपत पुलिस ने एक रिपोर्ट बनाकर नोएडा पुलिस को भेज दी है, जिसमें सुपारी लेकर हत्या करने वाले गिरोह के सदस्यों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने के लिए लिखा गया है।

एसपी का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गैंगस्टर एक्ट में निरूद्ध कराया जाएगा।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...