gun shot: बकरी के विवाद में युवक पर दो गोली फायर, गर्दन में गोली लगने से हालत गंभीर
gun shot: शुक्रवार को पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमैनी में बकरी चराने के विवाद में डॉक्टर ने एक
युवक पर गोली (gun shot) फायर कर दी। युवक के गर्दन में गोली (gun shot) लगने से
वह गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से
उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करमैनी के बाजार टोला निवासी आरिफ पुत्र नूर आलम उम्र 20 वर्ष
इसी गांव के डीह टोला निवासी डा जियाउल इस्लाम पुत्र दमदार अली उम्र 62 वर्ष के खेत के
समीप बकरी चरा रहा था। बताया जा रहा है कि आरिफ की बकरी जियाउल इस्लाम के खेत में चली गयी,
जिस पर जियाउल ने उसे डांटा और गहमा गहमी हुई। आरोप है कि आरिफ ने उसे मार दिया,
जिसके बाद वह अपने घर से अपना लाइसेंसी रिवॉल्वर लाया और आरिफ पर फायर झोंक दिया।
गोली (gun shot) आरिफ के गर्दन से होकर निकल गई। इस फायरिंग की घटना से
वहां दहशत का माहौल पैदा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों के साथ जियाउल की मारपीट भी हुई।
दोनों घायल अवस्था में ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर लाए गए,
जहां उनका इलाज चल रहा है। सीएससी अधीक्षक डॉ साजिद ने बताया कि गर्दन में दो गोली (gun shot) लगी है।
स्थिति नॉर्मल लग रहा है। वहीं पटहेरवा के थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि
दोनों का उपचार हो रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
