Google search :लोन उतारने के लिए गूगल पर सर्च किया नंबर, ठग ने लगा दी 98 हजार की चपत
Google search : तसडौली गांव निवासी प्रदीप कुमार ने पंजोखरा थाने में
धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया। पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप ने बताया कि
उसने टाटा कैपिटल फाइनेंस कंपनी से 2020 में 1.71 लाख रुपए का पर्सनल लोन लिया था।
जिसकी अदायगी के लिए उसने टाटा कैपिटल फाइनेंस कंपनी का
नंबर गूगल से सर्च कर लिया। उस नंबर पर संपर्क किया तो फोन उठाने वाले शख्स ने कहा कि
खाता विभाग उसके पास नहीं, खाता विभाग से उसके पास फोन आएगा।
इसके बाद 9 जुलाई 2022 को उसके पास फोन आया।
फोन करने वाले शख्स ने उसे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का नंबर दिया।
आरोपी ने उसे कहा कि बकाया राशि 98,780 रुपए खाते में डालनी होगी।
जो कि उसने खाते में डाल दी। आरोपी ने उसे 20 हजार रुपए की रसीद भी भेजी।
बकाया रसीदें बाद में देने की बात कही। आरोपी ने कहा कि एनओसी के लिए
24,750 रुपए और देने होंगे। प्रदीप को शक हुआ तो एनओसी की राशि देने से मना कर दिया।
जिसके बाद आरोपी ने उससे गाली-गलौज की। उसे कहा कि दोबारा फोन किया तो
झूठा केस दर्ज करवाकर जान से मरवा देगा। आरोपी ने उसे उठवा लेने की धमकी भी दी।
