google search :लड़के गूगल पर सबसे ज्यादा ये चीज करते हैं सर्च,जानकर आपके उड़ जाएंगे होश
google search : गूगल प्लैटफॉर्म का सभी इस्तेमाल करते हैं और यहां सभी को अपने सवालों के जवाब मिल ही जाते
हैं. गूगल समय समय पर अपने यूजर्स के सर्च बिहेवियर की रिपोर्ट जारी करता रहता है.
ऐसी ही एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है कि लड़के, गूगल
पर सबसे ज्यादा क्या सर्च करते हैं. ये रिपोर्ट चौंकाने वाली है।
सेक्सुअलिटी के बारे में सर्च सबसे ज्यादा
‘From-Mars.com’ की एक रिपार्ट में दावा किया गया है कि लड़के गूगल पर जो सबसे ज्यादा सर्च करते हैं,
उसमें सेक्सुअलिटी पहले स्थान पर है. रिपार्ट के अनुसार हर साल
68 हजार पुरुष और लड़के सर्च करते हैं कि वे नपुंसक हैं या नहीं.
अपनी दाढ़ी को लेकर करते हैं सर्च
गूगल पर लड़के जो बात सबसे ज्यादा सर्च करते हैं, उसमें दूसरे स्थान पर है दाढ़ी को लेकर सर्च.
लड़के यह सर्च करते हैं कि शेविंग करने से उनकी दाढ़ी के बाल
ज्यादा बढ़ते हैं या नहीं और दाढ़ी को घना बनाने के क्या उपाय हैं.
लड़कों को होती है अपने बालों की चिंता
लड़कों के गूगल सर्च (google search ) बिहेवियर को देखकर यह कहा जा सकता है
कि लड़कियों की तरह लड़कों को भी अपने बालों की चिंता रहती है.
गूगल पर लड़के अक्सर ये सर्च करते हैं कि कैप पहनने से या पोनी टेल बनाने से अपने बाल पर क्या असर होगा.
बॉडी बनाने के रास्ते
लड़के बॉडी बनाने के तरीकों के लिये सर्च भी करते हैं. लड़के, बॉडी बनाने के लिये
कौन सा वर्कआउट करें और कौन सा प्रोटीन शेक पियें, इस तरह के सर्च खूब होते हैं.
ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जानना चाहते हैं
संभवत: आपको यह जानकर हैरानी होगी कि लड़कों के टॉप गूगल सर्च में ब्रेस्ट कैंसर भी शामिल है.
हालांकि ब्रेस्ट कैंसर (breast cancer) महिलाओं में कॉमन है, लेकिन लड़के ये जानना चाहते हैं
कि क्या पुरुषों को भी ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है. और अगर ऐसा
होता है तो इसका पता कैसे चलेगा. इसका कितना प्रतिशत चांस है.
पीरियड्स को लेकर कई सवाल
गूगल सर्च (google search ) बिहेवियर पर आई रिपोर्ट में यह कहा गया है कि लड़के पीरियड्स के बारे में जानना
चाहते हैं.पीरियड्स कैसे होता है, क्यों होता है जैसे सवाल वो गूगल पर सर्च करते हैं.
लड़कियों को इम्प्रेस करने के तरीके ढूंढ़ते हैं
रिपोर्ट के अनुसार लड़के गूगल पर जो बात सबसे ज्यादा सर्च करते हैं, उसमें यह भी शामिल है
कि लड़कियों को कैसे इम्प्रेस किया जाए. उन्हें क्या पसंद है और कौन सी बातें बिल्कुल अच्छी नहीं लगती.
इसके अलावा लड़के ये भी सर्च करते हैं कि लड़कियां शादी के बाद क्या करती हैं.
