Google Search :साइवर अपराधियों ने बैंक खाते से उड़ाये 15लाख

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Google Search :साइवर अपराधियों ने बैंक खाते से उड़ाये 15लाख

Google Search : उत्तर पश्चिम जिला में डॉक्टर से समय लेने के लिए गूगल सर्च करना

एक महिला को भारी पड़ गया। जालसाजों ने महिला को एक लिंक भेजकर उनके खाते से 15 लाख रुपये ठग लिए।

- Advertisement -
- Advertisement -

महिला की शिकायत पर साइबर सेल ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस तकनीकी जांच कर जालसाजों की पहचान कर रही है।

भावना सपरिवार केशवपुरम इलाके में रहती हैं। साइबर सेल को दी शिकायत में उसने बताया कि

चार सितंबर को वह डॉक्टर से समय लेने के लिए गूगल पर उनका नंबर सर्च कर रही थी।

उसपर एक नंबर मिला। उसपर संपर्क करने पर एक शख्स ने बताया कि वह कुछ देर में उनके

मोबाइल नंबर पर संपर्क करेगा। कुछ देर बाद एक मोबाइल नंबर से फोन आया।

फोन करने वाले ने उन्हें बताया कि उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा है।

जिसपर क्लिक करने के बाद उन्हें डॉक्टर से मिलने का समय मिल जाएगा।

उसने उस लिंक पर क्लिक किया। कुछ देर बाद उनके बैंक खाते से पांच लाख रुपये निकल गए।

उसके कुछ देर बाद फिर पांच लाख रुपये निकल गए, लेकिन इनका मैसेज नहीं आया।

अगले दिन सुबह एक फिर उनके खाते से पांच लाख रुपये निकल गए।

उसके बाद बैंक से पैसे निकाले जाने का मैसेज आया। मैसेज देखकर वह दंग रह गई।

वह तुरंत बैंक में पहुंची। जहां पता चला कि उनके खाते से 15 लाख रुपये निकल गए हैं।

उन्होंने तुरंत बैंक के खाते को ब्लॉक करवाया और घटना की शिकायत साइबर सेल को दी।

रात में एक बार फिर बैंक से मैसेज आया, जिसमें कहा गया कि

उनके बैंक खाते से एक बार फिर पैसे निकालने की कोशिश की गई है।

पुलिस अधिकारियाें ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस आरोपी के नंबर और जिस बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर किए

गए है, इसकी जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...