Google Search किया- गला काटने पर कितना दर्द होता है, दुकान से खरीदा चाकू…
Google Search : आगरा में एत्मादपुर पर चावल व्यापारी का कार में
गला कटा शव मिलने का मामला पुलिस ने सुलझा दिया है। पुलिस ने बताया कि व्यापारी ने आत्महत्या की थी।
वो अपनी बीमारी के चलते अपने दर्द से परेशान था। सुसाइड से एक घंटा पहले ही उसने चाकू खरीदा था।
इतना ही नहीं, उसने गूगल पर सर्च किया था कि गला काटने पर कितना दर्द होता है?
पुलिस ने व्यापारी के चाकू खरीदने का CCTV और उसकी मोबाइल की सर्च हिस्ट्री से केस का खुलासा किया है।
12 सितंबर की रात करीब साढे़ आठ बजे एत्मादपुर हाईवे पर सफेद रंग की
क्रेटा कार में बल्केश्वर निवासी चावल व्यापारी मनु अग्रवाल का शव मिला था।
मनु के गर्दन पर चाकू के कट का निशाना था। उनके एक साथ में खून से सना चाकू था।
पुलिस इस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही थी।
डीसीपी वेस्ट सोनम कुमार ने बताया कि मनु अग्रवाल लंबे समय से अवसाद में थे।
उन्हें बीमारी थी, जिसका इलाज चल रहा था। ऐसे में आत्महत्या की संभावना ज्यादा लग रही थी।
पुलिस ने उनके दुकान से लेकर घटना स्थल तक के करीब 200 CCTV चेक किए।
इसमें उन्हें कमला नगर के चांदनी चौक पर एक बर्तन की दुकान पर सीसीटीवी मिला।
सीसीटीवी में दिख रहा है कि मनु ने रात साढे़ सात बजे दुकान से चाकू खरीदा।
पुलिस ने दुकान संचालक से भी पूछताछ की। CCTV से पता चला कि वो कार में अकेले ही था।
वो चाकू लेकर कार से एत्मादपुर पहुंचा। वहां पर उसने चाकू से अपना गला काट लिया।
ये विजुअल व्यापारी के मोबाइल का है। सर्च हिस्ट्री से पता चला है कि
व्यापारी ने सुसाइड से पहले गला काटने पर कितना दर्द होता है…यह google search था।
गूगल पर देखा गला काटने में कितना दर्द होता है
डीसीपी ने बताया कि मनु अग्रवाल के मोबाइल की सर्च हिस्ट्री को खंगाला गया।