Google Search :गूगल से नम्वर सर्च कर ठगों ने निकाला 15लाख मचा हड़कंप
Google Search : अजमेर में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल की पत्नी से ऑनलाइन ठगी की वारदात सामने आई है।
महिला को अपनी बुजुर्ग मां के पेंशन एरियर के लिए गूगल से नंबर निकालना भारी पड़ गया।
ठगों ने महिला का मोबाइल हैक कर उनके दो अकाउंट से 15 लाख रुपए विड्रॉल कर लिए।
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल की पत्नी ने साइबर थाने में इसकी शिकायत
दी है। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े: Google Search :बताएं आखिर गूगल पर सबसे पहले क्या सर्च किया गया था?
साइबर थाना पुलिस के अनुसार अलवर गेट निवासी रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल की पत्नी ने थाने पर शिकायत दी है।
महिला ने शिकायत में बताया कि उनकी बुजुर्ग मां का एसबीआई बैंक में अकाउंट है।
मां के पेंशन एरियर को लेकर गूगल से एसबीआई का नंबर google search किया था
कॉलर ने उन्हें एसबीआई कर्मचारी बनकर बातों में उलझा दिया।
महिला ने बताया कि 23 अगस्त को बदमाशों ने उन्हें व्हाट्सएप पर लिंक भेज कर
रजिस्टर एप डाउनलोड करवाया और एप में सारी डिटेल भरवा ली। इसी दौरान महिला का मोबाइल भी
हैक कर लिया गया। महिला को इसी दौरान शक हुआ तो फोन काट दिया और तुरंत स्विच ऑफ कर दिया।
दूसरे दिन महिला की मां के अकाउंट और एक दूसरे अकाउंट से बदमाशों ने 15 लाख रुपए विड्रॉल कर लिए। पीड़ित
महिला ने इसकी शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साइबर पुलिस ने 7 लाख रुपए किए होल्ड
साइबर थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए
महिला के 7 लाख रुपए होल्ड कर दिए हैं। साइबर थाना पुलिस ने सभी लोगों से अपील की है
कि अगर किसी के साथ भी ऑनलाइन ठगी होती है तो वह साइबर इंडिया के 1930 पर तुरंत कॉल करें।
इसके अलावा साइबर पोर्टल cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
