Girlfriend:बेटी के साथ प्रेमी को देख पिता ने खोया आपा, बेसमेंट में बांधकर की पिटाई, और फिर..
girlfriend: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में बेटी के साथ प्रेमी को देख एक पिता का पारा इतना चढ़ा कि
उसने बेसमेंट में ले जाकर पिटाई कर दी। इसके अलावा युवक पर धारदार हथियार से भी हमला किया।
वहीं बीच-बचाव करने आई बेटी को भी पिता ने जमकर मारा। हालत गंभीर होने पर दोनों को सीएचसी भेजा गया।
वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
ये घटना अटरिया थाना क्षेत्र का है। एक गांव में श्रीमद्गभागवत की कथा चल रही थी।
उसे सुनने एक प्रेमी युगल भी पहुंचा। कथा सुनने के बाद दोनों आपस में बातचीत करते हुए टहल रहे थे।
तभी लड़की के पिता ने देख लिया और मारपीट शुरू कर दी। युवक को मकान के बेसमेंट में बांधकर धारदार हथियार पर
उस पर कई बार वार किया। बेटी ने कई बार बचाने की कोशिश की लेकिन पिता ने उसकी भी पिटाई कर दी।
वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बचाया। इसके बाद दोनों को सीएचसी सिधौली इलाज के
लिए भेजा। जानकारी होने पर युवक के घर वाले भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए दोनों तरफ से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया।
