Girlfriend:पति के काम पर जाते ही पड़ोसी संग शुरू हो जाता रोमांस, फिर हुआ ऐसा कि…..
girlfriend: गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में अपने अवैध संबंधों को छुपाने के लिए पति की हत्या के मामले में फरार
चल रही महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर
पति की हत्या करने का आरोप है। 16 मई की रात से महिला और उसका प्रेमी फरार चल रहे थे।
खोड़ा थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि 16 मई को भारत नगर खोड़ा में रहने वाले अरुण संदिग्ध हालत में अपने
घर के बाहर मृत पाए गए थे। इस मामले में अरुण के साले ने 24 मई को खोड़ा थाने में हत्या की आशंका जताते हुए
खोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस को जांच में अरुण की
पत्नी पर कुछ शक हुआ। इसी बीच वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार की गई अरुण की पत्नी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका अपने
पड़ोस में रहने वाले अपने व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन दोनों ने ही
प्रेमी के साथ मिलकर अरुण का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी।
