Girlfriend के साथ फ्लैट में थे सपा नेता, तभी पुलिस के साथ बीवी आ धमकी, फिर….
girlfriend: यूपी के आगरा में एक अजब मामला सामने आया है।
जहां प्रेमिका के साथ पति को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक महिला मैनपुरी से आगरा आ गई।
यहां तक कि उसने अपने पिता को भी बुला लिया। काफी देर तक
जब फ्लैट का दरवाजा नहीं खुला तो महिला वहीं धरने पर बैठ गई।सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर
पहुंच गई। हालांकि पुलिस ने दरवाजा तोड़ने से इनकार करते हुए वापस लौट गई।
दरअसल मैनपुरी के घिरौर के रहने वाले एक कारोबारी ने अपनी बेटी की
शादी साल 2018 में सपा नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख से की थी।
महिला ने पुलिस को बताया कि पति का कोल्ड स्टोरेज के साथ ही कई स्कूलों का संचालन भी करते हैं।
उनकी डेढ़ साल की बेटी है। पति दवा लेने और कारोबार के सिलसिले में अकसर आगरा आया करते हैं।
उसे पहले उन पर शक नहीं था लेकिन धीरे-धीरे पति का व्यवहार बदलने लगा।
ससुराल में उसका उत्पीड़न शुरू हो गया। पति उससे झूठ बोलने लगे।
महिला ने बताया कि यह देख उसने खुद ही छानबीन शुरू की। तब पता लगाया
कि पति का मथुरा की रहने वाली एक युवती से अवैध संबंध हैं। पति ने आगरा में किराए पर फ्लैट ले रखा है।
प्रेमिका के साथ वहां रहते हैं। प्रेमिका को आगरा में पत्नी का दर्जा दिया है।
यह भी पढ़ें :girlfriend से मिलने घर में घुसा प्रेमी, कमरे के अंदर के नजारे ने घर वालों को किया हैरान, फिर बुलाई पुलिस
महिला के मुताबिक दो दिन पहले पति आगरा आए थे। उसे जानकारी हुई
कि पति प्रेमिका के साथ रह रहे हैं। तु उसने मायके वालों के साथ आगरा के
ताजगंज के एकता चौकी क्षेत्र में अंसल एमराल्ड हाइट्स अपार्टमेंट आ गई।
वहां की पार्किंग में पति की दोनों गाड़ियां खड़ी मिलीं। गार्ड से उसने पता किया कि जिसकी गाड़ी हैं
वह किस फ्लैट में रहता है। फिर फ्लैट नंबर पता चलने पर वह
ऊपर आ गई। दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई दरवाजा नहीं खोल रहा है।