Girlfriend: प्रेमी के साथ घर में ही रंगरलिया मना रही थी विवाहिता, परिजनों को लग गई भनक

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Girlfriend: प्रेमी के साथ घर में ही रंगरलिया मना रही थी विवाहिता, परिजनों को लग गई भनक

girlfriend: यूपी के बांदा में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में अपने प्रेमी के साथ घर में ही

रंगरलिया मनाना विवाहिता को महंगा पड़ गया। विवाहिता के साथ प्रेमी के कमरे में होने की

- Advertisement -
- Advertisement -

भनक परिजनों को लग गई। परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो

आग बबूला हो गए। दोनों की लाठी डंडों से पिटाई शुरू कर दी।

पिटाई से प्रेमी की मौत हो गई। पुलिस ने विवाहिता के पति और

देवर को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि महोखर गांव में 35 वर्षीय

नंदकिशोर उर्फ नंदू पुत्र बाबू वर्मा के अवैध संबंध गांव की एक विवाहित महिला से थे।

वह अक्सर रात में महिला के घर पहुंचता था। बीती रात भी विवाहिता के बुलावे पर नंदू उसके

घर पहुंच गया। इसी बीच महिला के कमरे से खटर पटर की आवाज सुनकर परिजनों की नींद

खुल गई। अचानक विवाहिता के कमरे में पहुंचे तो उसे नंदू के साथ

आपत्तिजनक स्थिति में देख चौंक गए। परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने लाठी और डंडों से

नंदू की जमकर पिटाई की। उसके अधमरा होने पर पुलिस को घर में चोर घुसने की सूचना दी।

कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और नंदू को जिला अस्पताल भेजा।

वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी मे

डाग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम के साथ घटना का मुआयना कर विस्तृत छानबीन की तो मामले का

खुलासा हो गया। पुलिस ने महिला के पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि महिला के पति व देवर को गिरफ्तार कर लिया गया

और घटना का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटना में शामिल दो

अन्य परिजनों की तलाश शुरू कर मामले की छानबीन गहराई से की जा रही है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...