girlfriend: प्रेमिका को अगवा करने की कोशिश में युवक समेत पांच पर दर्ज हुआ केस, जानें- क्या है पूरा मामला
girlfriend: प्रेमिका को धोखा देकर दूसरी युवती से निकाह करने वाले युवक समेत पांच लोगों पर
आजमगढ़ के बरदह थाना पुलिस ने अपहरण की कोशिश करने का मुकदमा दर्ज किया है।
प्रेमिका (girlfriend) का आरोप है कि दूसरी युवती से निकाह करने की जानकारी होने पर
वह दिल्ली से आजमगढ़ पहुंची तो आरोपितों ने अगवा करने का प्रयास किया।
किसी तरह बचकर वह थाने पहुंची। शनिवार यानी आज न्यायालय में युवती का बयान होगा।
यह है मामला
गोरखपुर जिले की युवती दिल्ली में रहती है। आजमगढ़ के बरदह क्षेत्र अंतर्गत बक्सपुर गांव के मोहम्मद अशरफ से
उसका प्रेम संबंध हो गया। दोनों लगभग आठ साल साथ रहे। युवती ने बताया
कि आजमगढ़ कोर्ट में उन्होंने शादी कर ली। आरोप है कि आठ वर्ष में अशरफ दो बार गर्भपात करा चुका है।
काम के बहाने अशरफ अपने गांव आया और 12 नवंबर को दूसरी युवती से निकाह कर लिया।
इसका पता चलने पर 17 नवंबर को युवती आजमगढ़ पहुंची।
आटो रिक्शा से बक्शपुर गांव जाते समय अशरफ और उसके साथियों ने बोलेरो से ठेकमा भगवानपुर
गांव के निकट उसे अगवा करने की कोशिश की। मुश्किल से बचकर वह बरदह थाने पहुंची।
क्या कहती है पुलिस
थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि युवती के अनुसार कोर्ट मैरिज के कागजात अशरफ के पास हैं।
उसकी तहरीर पर अशरफ व गांव के पूर्व प्रधान सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
