Girlfriend: पति की बदल गई नीयत,शादी के एक महीने बाद ही पत्नी को छोड़कर गर्लफ्रेंड लेकर हुआ फरार, फिर.. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Girlfriend: पति की बदल गई नीयत,शादी के एक महीने बाद ही पत्नी को छोड़कर गर्लफ्रेंड लेकर हुआ फरार, फिर..

Girlfriend: उत्तर प्रदेश  के अमरोहा में शादी के एक महीने बाद ही एक युवक की नीयत बदल गई।

युवक ने पतनी को घर पर छोड़ दिया और इसके बाद दिल्ली जाने के लिए घर से निकला।

- Advertisement -
- Advertisement -

बाद में पता चला कि वह अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) को लेकर भागा है। इस बात की जानकारी जब नवविवाहिता के घर वालों को हुई तो उन्होंने विरोध जताया।

महिला के घर वालों ने पुलिस में पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किसान ने अपनी बेटी की शादी बीती 19 जून को गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कृष्णा के साथ की थी।

बताया जा रहा है कि शादी के एक महीना बाद पति काम करने के बहाने दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला था।

इसके बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) को लेकर फरार हो गया। नवविवाहिता को जब इसकी भनक लगी तो उसने विरोध जताया।

आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे चुप रहने के लिए प्रताड़ित करते हुए मारपीट की और फिर घर से निकाल दिया। पीड़िता तभी से मायके में रह रही है।

मारपीट में विवाहिता का गर्भ भी गिर गया

इसी बीच ससुराल वाले समझौता करने के बहाने विवाहिता के मायके आए।

आरोप है कि यहां भी दो लाख रुपये की मांग पूरी करने के विरोध पर मारपीट की गई।

मारपीट में विवाहिता का गर्भ भी गिर गया। आरोप है कि उसके साथ छेड़छाड़ भी की गई।

मायके वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने एसपी को इस बाबत शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने मामले में पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related