Girlfriend : एक ही लड़की से दोनों युवक करते थे बात, सरिया से वार कर दोस्त की कर दी…
Girlfriend: रामनरेश निषाद पुत्र जग्गी निषाद निवासी रामघाट हाल्ट वासुदेव घाट कोतवाली व जनपद अयोध्या की
हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसे दोस्त ने ही सिर पर सरिया से वार कर की थी।
इसके बाद उसके शव को हाईवे किनारे हर्रैया थानाक्षेत्र के बड़हरकला गांव के पास छिपा दिया।
घटना के पीछे एक ही लड़की से दोनो का संबंध बताया जा रहा है। दोनों एक ही लड़की से बात करते थे।
बुधवार को घटना का पर्दाफाश करते हुए यह जानकारी प्रभारी निरीक्षक हर्रैया शैलेष सिंह ने दी।
बताया कि चार दिसंबर को बड़हर कला गांव के पास खेत में हत्या कर फेंके गए शव के संबंध में हत्या और
साक्ष्य मिटाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
घटना का पर्दाफाश करने के लिए एसओजी व सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही थी।
बुधवार को पुलिस की संयुक्त टीम ने सुबह 7.20 बजे महाराजगंज कस्बे में बैंक के पास से हत्यारोपित
शत्रुघ्न निषाद को जबकि उसको संरक्षण देने वाले वहीं के शिव कुमार निषाद को 10.45 बजे रामघाट पुल अयोध्या से
गिरफ्तार किया गया। हत्यारोपित के पास से घटना में प्रयुक्त एक बाइक, लोहे की सरिया,
एक मोबाइल व घटना के समय पहने हुए कपड़े जिस पर खून के धब्बे लगे थे बरामद किया गया है।
