girlfriend:प्रेमिका का शादी का बना रही थी दबाव, गुस्से में आकर प्रेमी ने दबा दिया गला
girlfriend: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।
दरअसल 12 जून की सुबह एक युवती की लाश मक्के के खेत में पड़ा मिला। युवती की हत्या गला
दबाकर की गयी थी। पुलिस ने अब इस हत्या का खुलासा किया है।
पुलिस की मुताबिक हत्या किसी और ने नहीं बल्कि युवती की शादीशुदा प्रेमी ने की थी।
ये घटना नगला विनायक गांव का है। बीस साल की वंदना की हत्या के खुलासे की जानकारी देते
हुए अपर अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि
हत्या में शामिल नेत्रपाल को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं घटना में प्रयुक्त बोलेरो भी बरामद कर ली
गई है। उन्होंने बताया नेत्रपाल का वंदना के साथ दो सालों से प्रेम प्रसंग था। वंदना शादी का दवाव
बना रही थी जबकि नेत्रपाल पहले से शादीशुदा था। घटना वाले दिन उसने वंदना को जहानगंज
क्षेत्र में बुलाया था। फिर अपने गांव ले जाकर मक्के के खेत में वंदना की गला दबाकर
हत्या की थी फिर गाड़ी में शव रखकर नवाबगंज क्षेत्र में फेंक दिया था।
