Girlfriend:’कमरे में मेरे साथ थी तुम्‍हारी होने वाली पत्‍नी’, प्रेमिका की सगाई के बाद सिरफिरे ने मंगेतर के साथ कर दिया का

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Girlfriend:’कमरे में मेरे साथ थी तुम्‍हारी होने वाली पत्‍नी’, प्रेमिका की सगाई के बाद सिरफिरे ने मंगेतर के साथ कर दिया का

girlfriend: प्रेमिका की सगाई के बाद उसके मंगेतर को फोन कर एक युवक ने

लड़की का प्रेमी होने का दावा करते हुए शादी से इनकार करने के लिए कहा।

- Advertisement -
- Advertisement -

उसने बताया कि उसका लड़की से चार साल से संबंध चल रहा है। युवक ने यहां तक कहा कि

जिस दिन उसकी सगाई थी उस दिन भी वह युवती के साथ होटल के कमरे में मौजूद था।

जब मंगेतर ने इसका सबूत मांगा तो उसने मंगेतर को इंदौर से गोरखपुर बुला लिया।

यहां आने पर मंगेतर और उसके भाई को कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा।

मंगेतर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मध्यप्रदेश इंदौर के रहने वाले संदीप पांडेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है

कि उनके बड़े भाई प्रदीप पांडेय गोरखपुर में रामगढ़ताल इलाके के बड़गो रुस्तमपुर में रहते हैं।

बड़े भाई ने ही संदीप की शादी शहर के एक युवती से तय कराई है।

18 जनवरी को दोनों का एंगेजमेंट बेलीपार के एक होटल से हुई।

इसके बाद 17 फरवरी को प्रवीण गौड़ नाम के व्यक्ति ने संदीप को व्हाट्सएप मैसेज कर कहा कि

उसकी होने वाली पत्नी से उसका चार साल से अफेयर चल रहा है। सगाई के दिन भी वह होटल में मौजूद था।

जिस वक्त एंगेजमेंट हो रहा था उस वक्त तुम्हारी होने वाली पत्नी मेरे साथ कमरे में थी।

जब संदीप ने प्रवीण से इसका सबूत मांगा तो उसने कहा कि तुम गोरखपुर आओ।

यहां आने के बाद मैं तुम्हें हर एक सबूत दूंगा। प्रवीण के कहने पर संदीप गोरखपुर पहुंच गए।

यहां आने के बाद बुधवार को वह अपने छोटे भाई कुलदीप के साथ प्रवीण से मिलने

उसकी बताई गई जगह शाहपुर इलाके के गायत्री नगर पहुंच गए।

आरोप है कि वहां पहुंचे तो देखा कि प्रवीण अपने छोटे भाई संदीप, प्रमोद और

अपने साथियों अनिल, दिलीप और सुनील के साथ मौजूद है। पहुंचते ही प्रवीण ने अपने

साथियों के साथ मिलकर दोनों भाईयों पर लाठी-डंडे हमला कर दिया। चोट लगते ही

संदीप का छोटा भाई कुलदीप बेहोश हो गया। आरोप है इस दौरान हमलावरों ने उनकी चेन भी छीन ली।

किसी तरह दोनों भाई वहां से बचकर निकले और फिर मदद के

लिए पुलिस के पास गए। पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...