Girl:आखिर क्या है वजह? 20 साल की इस लड़की को लोग समझ लेते हैं छोटी बच्ची

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Girl:आखिर क्या है वजह? 20 साल की इस लड़की को लोग समझ लेते हैं छोटी बच्ची

Girl: ये तो हर कोई जानता है कि जैसे-जैसे लोगों की उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे उनके शरीर में बदलाव होते हैं, आवाज बदल जाती है.

हालांकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो किसी बीमारी से ग्रसित होते हैं तो उनके शरीर में अजीबोगरीब ही बदलाव हो जाते हैं,

- Advertisement -
- Advertisement -

उनकी हाइट नहीं बढ़ती, आवाज बच्चों जैसी ही रहती है. फिलहाल ऐसी ही एक लड़की चर्चा में है,

यह भी पढ़ें :Girlfriend के साथ फ्लैट में थे सपा नेता, तभी पुलिस के साथ बीवी आ धमकी, फिर…

जिसने खुलासा किया है कि उसकी आवाज ‘पांच साल की बच्ची जैसी लगती है’, जिसकी वजह से लोग उसे गंभीरता से नहीं लेते और उसका मजाक उड़ाते रहते हैं.

लड़की का दावा है कि उसकी आवाज के कारण लोग हमेशा यह मान लेते हैं कि वह उम्र में बहुत छोटी है. इस लड़की का नाम ‘इबोनी मे’ है.

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, एबोनी ने सोशल मीडिया पर अपनी कहानी शेयर की है और अपनी आवाज को लेकर चिंता जताई है.

उसने बताया कि 20 साल की होने के बावजूद लोग उसे 5-10 साल की छोटी बच्ची समझ लेते हैं.

जब वह काम कर रही होती है, तब उसकी आवाज की वजह से कई सारी समस्याएं खड़ी हो जाती हैं.

आवाज के कारण लोग समझ लेते हैं बच्ची

एबोनी ने बताया कि एक बार जब वह बार में नींबू पानी का ऑर्डर देने गई तो उसे अपनी मां को लाने के लिए कहा गया, क्योंकि बारटेंडर को लगा कि वह बहुत छोटी है.

लोग कहते हैं, ‘आप पांच साल के बच्चे की तरह क्यों बोल रही हैं?’. एबोनी ने लोगों के इस रवैये से झल्लाते हुए कहा कि ‘मैं इसमें कुछ नहीं कर सकती,

मैं अपनी आवाज नहीं बदल सकती’. एबोनी कहती हैं कि ‘मुझे इस बात का तब तक अहसास नहीं हुआ कि मेरी आवाज इतनी अलग है,

जब तक कि मेरे एक टीचर ने नहीं कह दिया कि तुम्हारी आवाज ऐसी क्यों है?’

यह भी पढ़ें :कैसे मनाएं नाराज Girlfriend? ज्योतिषी को बेहोश कर उड़ा ले गए घर का पूरा सामान

एबोनी ने एक और किस्सा साझा करते हुए बताया कि जब वह एक दिन अपने भाई के साथ एक नाइट क्लब में थी, तो एक महिला उसे घूरकर देख रही थी.

फिर वह उसके पास आई और गुस्से में उससे कहा कि क्या तुम्हारी उम्र यहां आने की है? हालांकि एबोनी कहती हैं कि अब उन्हें लोगों की इन बातों से फर्क नहीं पड़ता.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related