ghost:भूत देखने के चक्कर में 70 फीट गहरे कुएं में गिरे दो मासूम भाई,13 घंटे बाद निकाले
ghost: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में भीषण सर्दी में दो मासूम भाई 70 फुट गहरे सूखे कुएं में गिर गए।
रातभर रोते-कराहते रहे लेकिन किसी ने उनकी आवाज नहीं सुनी।
जाड़ा, डर और अकेलेपन से लड़ते हुए उन्हें 13 घंटे बाद इन्हें कुएं से निकाला गया।दोनों भाइयों में से एक का हाथ तो
दूसरे का पैर टूट गया। दोनों को कानपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चांदपुर थाना क्षेत्र के रूरा गांव निवासी राकेश निषाद के पुत्र सूरज (8) व कुलदीप (5) रविवार की शाम छह बजे लापता
हो गए थे। पिता राकेश ने बताया कि बच्चों के गायब होने से घर में कोहराम मच गया।
सारी रात तलाश करने के बाद भी दोनों नहीं मिले। इसके बाद इस पुलिस को सूचना दी।
सोमवार को जब सुबह सात बजे गांव की ही एक युवती अलाव जलाने के लिए ईंधन लेने कुएं के पास पहुंची।
उसने कुएं से किसी के कराहने की आवाज सुनी। उसने परिजनों को
इस बारे में जानकारी दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला।
कुएं में भूत (ghost) होने की बात आई सामने
बताया गया कि बच्चे सहमे हुए। रात भर भीषण सर्दी में रहने से उनकी हालत खराब हो गई।
पिता के मुताबिक मुंह बांधे हुए कोई व्यक्ति उन्हें कुएं तक ले गया और धक्का दे कर भाग गया।
जबकि बच्चों का बयान दर्ज करने वाले एसओ किशन सिंह ने बताया कि दोनों ने कुएं में भूत देखने जाने की बात कही
है। गांव के किसी व्यक्ति ने इस कुएं में भूत (ghost) होने की कहानी सुनाई थी।
रविवार शाम दोनों भाई कहानी में सुने भूत को देखने गांव से करीब तीन सौ मीटर दूर स्थित सूखे कुएं की ओर गए थे।
झांकते समय कुलदीप नीचे गिर गया। उसे बचाने में बड़ा भाई सूरज भी गिर गया।
