Gay marriage: स्कूल में एक-दूसरे को दिल दे बैठीं दो टीचर, लिंग और धर्म की दीवार तोड़ साथ रहने पर अड़ीं

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Gay marriage: स्कूल में एक-दूसरे को दिल दे बैठीं दो टीचर, लिंग और धर्म की दीवार तोड़ साथ रहने पर अड़ीं

gay marriage:प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका दूसरे समुदाय की साथी शिक्षिका के साथ घर से फरार हो गई।

दोनों के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने छह दिन बाद दोनों को दिल्ली से बरामद किया तो

- Advertisement -
- Advertisement -

उनकी बात सुनकर जहां पुलिस हैरत में पड गई, वहीं परिजन भी परेशान हो गए। शिक्षिकाओं ने साफ कह दिया कि वह

साथ रहेंगी। पुलिस ने दोनों शिक्षिकाओं को बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेज दिया।

मामला संभल जिले के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बबराला का है।

यहां के प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाली उसी शिक्षिका स्कूल में पढ़ाने वाली दूसरे समुदाय की शिक्षिका के

साथ छह दिन पहले फरार हो गई। दोनों के परिजनों ने तलाश किया,

लेकिन जब पता नहीं चला तो दोनों के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिस ने लोकेशन खंगाली तो दोनों शिक्षिकाओं की लोकेशन दिल्ली में मिली।

पुलिस दिल्ली पहुंची और शुक्रवार को दोनों को दिल्ली से बरामद कर लिया।

पुलिस दोनों शिक्षिकाओं को लेकर थाने पहुंची। जहां सूचना पाकर दोनों के परिजन भी पहुंच गए।

बस एक ही जिद, हर हाल में साथ रहना है

थाने में दोनों शिक्षिकाओं को उनके परिजनों ने खूब समझाया मगर उन्होंने साफ कह दिया

कि वह हर हालत में साथ ही रहेंगी। दोनों के अलग-अलग समुदाय का और लड़की होने पर परिजन चिंतित हो गए।

पुलिस ने दोनों शिक्षिकाओं के बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेज दिया।

वहीं प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह पुनिया ने बताया कि दोनों युवतियां बबराला में एक स्कूल में टीचर हैं।

जो कई दिन पूर्व स्कूल से गायब हो गई थीं। दोनों युवतियों को दिल्ली से बरामद कर लिया है।

समलैंगिक विवाह (gay marriage) की चर्चा, शिक्षिकाएं बोलीं करेंगी नौकरी की तैयारी

कस्बे के लोग चर्चा कर रहे हैं कि दोनों शिक्षिकाएं समलैंगिक विवाह करने के लिए घर छोड़कर गई थीं।

हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों से बात की गई, तो बताया कि वह दोनों एक साथ रहकर पढ़ाई करना चाहती हैं

और एक-दूसरे से अलग नहीं रहना चाहती हैं। दोनों युवतियां दिल्ली में नौकरी की तलाश में गई थीं।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...