gay marriage:सोलह साल की युवती पर आया दो बच्चों की मां का दिल, रचाया समलैंगिक विवाह,और फिर…
gay marriage:पटना में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है.
दरअसल एक माह पहले पटना के दीघा थाना क्षेत्र से जिस किशोरी के अपहरण का केस दर्ज हुआ था
उस 16 साल की लड़की से दो बच्चों की मां ने समलैंगिक विवाह (gay marriage) कर लिया है.
यह राज तब खुला जब दीघा थाने की पुलिस ने अनुसंधान कर किशोरी को भोजपुर जिला के तरारी से
सकुशल बरामद किया. वहीं से महिला को भी पकड़ा गया. छानबीन मे
इस बात की जानकारी मिली है कि महिला एक महीने पहले किशोरी के साथ नोएडा चली गयी थी.
दुर्गा पूजा पर वह किशोरी के साथ ही अपने दोनों बच्चों को लेकर भोजपुर स्थित अपने मायके आई थी.
पटना पुलिस ने बताया कि महिला के खिलाफ किशोरी के अपहरण का केस दर्ज है.
महिला को जेल भेज दिया गया, वहीं किशोरी अपने घर चली गई. दो बच्चों की मां दीघा इलाके की ही रहने वाली है.
एक माह पहले किशोरी के परिजनों ने थाने में महिला के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था.
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी. महिला किशोरी के साथ
नोएडा में रहने लगी थी. वहीं पर दोनों किराए का एक कमरा लेकर रहने लगे.
महिला वहीं पर ऑटो चलाती थी और किशोरी घर का काम देखती थी. महिला के साथ ही उसके दोनों बच्चे भी रहते थे.
उधर, केस दर्ज करने के बाद से ही पुलिस दोनों के बारे में लगातार जानकारी इकट्ठा रही थी.
चार दिन पहले किशोरी का लोकेशन भोजपुर में मिला, जिसके बाद पुलिस वहां पहुची
और छापेमारी कर किशोरी को बरामद कर लिया. इसके बाद नामजद महिला भी पकड़ी गई.
