Gay: सहेली के इश्क में गोरखपुर से मथुरा आ गई मुस्लिम युवती, दोनों को साथ देख बुलानी पड़ी पुलिस,और… 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Gay: सहेली के इश्क में गोरखपुर से मथुरा आ गई मुस्लिम युवती, दोनों को साथ देख बुलानी पड़ी पुलिस,और…

Gay: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद प्यार ऐसा परवान चढ़ा की गोरखपुर निवासी मुस्लिम युवती अपनी मथुरा की दोस्त के साथ रहने के लिये आ आई।

दोनों हाइवे क्षेत्र में किराये का मकान लेकर रहने लगे। मामला समलैंगिगता का होने की आशंका पर गोरक्षक दल के सदस्यों ने पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। पुलिस ने पूछताछ कर दोनों के परिजनों को सूचना दी।

- Advertisement -
- Advertisement -

मथुरा वाले अपनी बेटी को ले गये, तो गोरखपुर वालों को सूचना दे दी है। बताते हैं कि गोरखपुर की युवती की इंस्टाग्राम से मथुरा की युवती के साथ दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोनो के मध्य प्यार परवान चढ़ने लगा।

दोनों एक दूसरे से मिलने व साथ रहने को आतुर हो गयीं। बताते हैं कि करीब एक पखवाड़े पूर्व गोरखपुर जनपद की रहने वाली मुस्लिम युवती अपनी मथुरा की दोस्त के साथ रहने के लिये घर छोड़ कर मथुरा आ गयी। इसके बाद वह हाइवे क्षेत्र के एक मकान में साथ-साथ रहने लगीं।

शुक्रवार को इसकी जानकारी गोरक्षा दल के सदस्यों को हुई। गोरक्षा दल के लोगों का कहना था कि गोरखपुर की युवती ने स्थनीय युवती का ब्रेनवाश किया है और साथ रह रही है। गोरक्षक दल के सदस्यों की सूचना पर हाईवे पुलिस मौके पर पहुंच दोनों को थाने ले गयी।

पूछताछ करने के बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुला लिया। बताते हैं कि दोनों एक-दूसरे के साथ रहना चाह रही हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक हाइवे उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों के मध्य इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई। गोरखपुर की युवती यहां आ गयी।

दोनों साथ रह रही थीं। गोरखपुर से आयी युवती का कहना था कि यह उसकी दोस्त है। वह यहां काम करने आयी है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी।

मथुरा की युवती परिजनों के साथ चली गयी। गोरखपुर की युवती के परिजनों को भी सूचना दे दी है। वह अभी तक नहीं आए हैं।

 

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...