Gay:सहेली का हो गया शादी उसके प्यार में पागल हुई युवती,ससुराल जाकर किया बवाल,और फिर… 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Gay:सहेली का हो गया शादी उसके प्यार में पागल हुई युवती,ससुराल जाकर किया बवाल,और फिर…

Gay: प्यार केवल लड़का और लड़की के बीच नहीं ही नहीं ये किसी से भी हो सकता है। प्यार में पड़ा व्यक्ति सारे नाते-रिश्ते भूल जाता है।

ऐसा ही एक मामला यूपी के मुजफ्फरनगर जिले से सामने आया है। यहां दो सहेलियां कोचिंग के दौरान एक-दूसरे को दिल दे बैठीं।

- Advertisement -
- Advertisement -

इनमें से एक शादीशुदा थी जबकि दूसरी की शादी नहीं हुई थी। दोनों अक्सर चोरी-छिपे मिल भी रहीं थीं।

दोनों के इस रिश्ते की खबर उनके घर वालों को नहीं थी। दोनों ने इस दौरान शादी भी कर ली थी।

दोनों अब एक साथ रहने की जिद पर अड़ी थीं। एक दिन युवती की मुलाकात शादीशुदा सहेली से नहीं हुई तो वह सीधे उसकी ससुराल पहुंच गई और अपनी सहेली से मिलने की जिद करने लगी।

इस पर सहेली के पति ने विरोध कर दिया। इसके बाद युवती ने सहेली के पिता पर लोहे की रॉड से हमला बोल दिया और सिर फाड़कर घायल कर दिया।

इस मामले में युवती के खिलाफ दौराला थाने में तहरीर दी गई है।

मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी युवती मुजफ्फरनगर में ही कुछ माह पूर्व कंप्यूटर कोचिंग कर रही थी।

कोचिंग सेंटर में मुजफ्फरनगर निवासी दूसरी युवती भी आती थी।

दोनों की दोस्ती हो गई और दोनों के बीच समलैंगिक संबंध बन गए।

एक जनवरी को दोनों सहेली घर छोड़कर फरार हो गईं। इसके बाद एक युवती के पिता ने मुजफ्फरनगर नई मंडी थाने में दूसरी युवती और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

बाद में पुलिस ने दोनों सहेली को बरामद कर लिया था और दोनों पक्ष में समझौता हो गया था।

एक युवती के परिजनों ने उसकी शादी यहां दौराला थाना क्षेत्र के गांव में दो माह पूर्व कर दी थी।

दूसरी युवती स्कूटी लेकर बुधवार दोपहर दौराला के गांव में अपनी सहेली की ससुराल पहुंच गई।

महिला के पति ने विरोध किया और युवती को घर से बाहर निकाल दिया।

इस दौरान युवती ने सहेली के पति पर लोहे की रॉड से हमला कर सिर फाड़ दिया। लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले किया।

युवती की स्कूटी से बीयर की बोतलें और नशीले सामान मिले थे। मामले में पुलिस ने युवती के खिलाफ तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है और परिजनों को सूचना भी दी है।

 

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...