Gay:मौसेरी बहन से शादी करने पर अड़ी लड़की, पुलिस को बुलाया, कहा- रहेंगी साथ

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Gay:मौसेरी बहन से शादी करने पर अड़ी लड़की, पुलिस को बुलाया, कहा- रहेंगी साथ

Gay: यूपी में फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद में बुधवार को दो मौसेरी बहनें शादी करने पर अड़ गईं।

पुलिस और परिवार के लोग उन्हे समझाने में जुट गए लेकिन ये दोनों किसी की बात मानने को तैयार नहीं थीं।

- Advertisement -
- Advertisement -

दो अलग-अलग गांव में रहने वाली यह बहनें पढ़ाई भी कर रही हैं।

बुधवार को एक बहन, दूसरी के घर जा पहुंची। उसने यूपी 112 को फोन किया और कहा कि

हम दोनों शादी करना चाहते हैं लेकिन हमारे घर वाले तैयार नहीं हैं।

उन्होंने पुलिस से कहा कि उन्हें एक-दूसरे से शादी करनी है और

घर वाले नहीं मान रहे इसलिए उन्हें पुलिस को फोन करना पड़ा।

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने उन्हें बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों नहीं मानीं।

जानकारी के बाद चौकी इंचार्ज सुनील सिसोदिया भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

दोनों लड़कियों के घर वालों से बात हुईं। इसके बाद दोनों लड़कियों से भी बात की गईं।

दोनों बहनों को समझाने का प्रयास हुआ लेकिन वे कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थीं।

लड़कियों के घरवालों ने भी लड़कियों को समझाया। यहां तक की पुलिस ने भी पहुंचकर उन्हें समझाया लेकिन

वो शादी करने की जिद पर अड़ी रहीं। बाद में पुलिस परिजनों के साथ दोनों बहनो को कोतवाली ले आई।

Gay विवाह की जिद पर अड़ी बहनों ने गांव में परिजनों के विरोध पर खूब हंगामा किया।

दोनों मौसेरी बहनें बताई जा रही हैं। रिश्तेदारी के चलते दोनों का आना-जाना लगा रहता था

और दोनों की खूब बात भी होती थीं। इसी के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला लिया।

पुलिस के समझाने पर भी जब लड़कियां नहीं मानीं तो पुलिस ने उन्हें कोतवाली से वन स्टॉप सेंटर भेज दिया।

यहीं से संबंधित न्यायालय में उन्हें पेश किया जाएगा जहां उन्हें समझाने की कोशिश की जाएगी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...