Gang rape:दलित लड़की से तीन लड़कों ने बारी-बारी से किया रेप, इनमें से दो निकले नाबालिग

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Gang rape:दलित लड़की से तीन लड़कों ने बारी-बारी से किया रेप, इनमें से दो निकले नाबालिग

gang rape: झालावाड़ जिले के पनवाड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय नाबालिग दलित बालिका के साथ

गैंगरेप (gang rape) की वारदात का मामला सामने आया है। घटना गत रविवार की बताई जा रही,

- Advertisement -
- Advertisement -

जिसमे शुरुआती तौर पर पुलिस ने छेड़खानी व मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था,

लेकिन पीड़िता के मजिस्ट्रेट समक्ष हुए 164 के बयान के बाद घटना के दौरान

तीन आरोपियों द्वारा गैंग रेप (gang rape) की बात सामने आई। ऐसे में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात मानते

हुए धारा 376 बी और डी भी जोड़ी है। उधर घटना के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को डिटेन कर लिया था

जिसमें एक आरोपी को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश कर

जेल भेज दिया है वही दो नाबालिगों को विरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेजा गया है।

मामले में जानकारी देते हुए पनवाड़ थानाधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि बीते दिन परिजनों ने बच्ची के साथ थाने

पहुंचकर दो नाबालिग सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मारपीट व छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया था।

आरोपी विशेष समुदाय के होने के चलते पुलिस ने भी मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए

बच्ची का मेडिकल करवाकर मामले की जांच शुरू की थी। वही अब पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के बयान हुए,

जिसमे पीड़िता ने उसके साथ 3 आरोपियों के द्वारा बारी बारी से दुष्कर्म करने की बात कही है।

इसके आधार पर मामले में गैंगरेप की धाराओं को जोड़कर अनुसंधान किया जा रहा।

मामले में पुलिस ने एक आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर उसे जेल भेज दिया है

वहीं दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

घटना के बाद से ही इलाके के लोगों में भारी आक्रोश था और पीड़ित परिवार को न्याय की मांग करते हुए

सर्व हिंदु समाज ने दहीखेड़ा कस्बा भी बंद रखा था। दलित समाज ने

आरोपी पक्ष पर पीड़ित परिवार को धमकाने का भी आरोप लगाया था।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related