funeral procession:जनरथ बस की हादसे में 17 लोगों की मौत के मामले में एक साथ 14 जनाजे देख महिला रोते-रोते हुई बेहोश
funeral procession:चीख-चीत्कार और मातम। हर तरफ रोते-बिलखते लोग। एक साथ 14 लाशें दफनाई गईं
तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। महिला रोते-रोते बेहोश हो गई। इतने शव थे
कि कफन कम पड़ गए। इसके बाद टेलर को बुलाना पड़ा। ये सीन आगरा के सेमरा गांव का है।
हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई
दरअसल, शुक्रवार को हाथरस में मैक्स और जनरथ बस की टक्कर हो गई। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई।
इनमें से 14 लोग एक ही परिवार के थे। बाकी 3 लोग रिश्तेदार थे। 2 लोगों को बगल के गांव आमल खेड़ा और 1 को फिरोजाबाद में दफनाया गया। गांव वालों ने कहा, 5 भाइयों के परिवार खत्म हो गए।
कैसे हुआ था हादसा?
मैक्स सवार 37 लोग हाथरस के सासनी में चालीसवें में गए थे। कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।
मीतई गांव के पास आगरा से अलीगढ़ जा रही बस सामने से मैक्स में आकर भिड़ गई।
टक्कर के बाद मैक्स पलटी खाते हुए सड़क किनारे में गड्ढे में जा गिरी। लोग उछल कर 20 फीट दूर जा गिरे।
किसी का सिर फूटा तो किसी का हाथ कट कर अलग हो गया। हादसे के बाद बस ड्राइवर फरार हो गया। बस सवार लोगों को हल्की-फुल्की चोट आई।
खेतों में तड़प-तड़प कर दम तोड़ा
हादसे के वीडियो सामने आए हैं। इसमें दिख रहा है कि हादसे के बाद लोगों खेतों में पड़े हैं। कुछ लोगों ने दम तोड़ दिया है,
तो कुछ तड़प रहे हैं। इसके अलावा स्थानीय लोग घायलों को झाड़ियों से बाहर निकालते हुए नजर आए।
देर रात तक चला पोस्टमॉर्टम
शुक्रवार देर रात तक शवों का पोस्टमॉर्टम चला। रात 1 बजे एम्बुलेंस से शवों को सेमरा गांव लाया गया।
सुबह 14 कब्रें एक साथ खोदी गईं। दोपहर 12.30 बजे शवों को एक साथ दफनाया।
