Friendship instagram: छात्रा ने दोस्ती से मना किया तो इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज, अपहरण और रेप की धमकी, फिर..
Friendship instagram: मेरठ में मनचले ने इंस्टाग्राम पर छात्रा को अपहरण और रेप की धमकी दे डाली।
पीड़िता ने शिकायत की और जांच शुरू हो गई। बुधवार को छात्रा
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से मिली। एसएसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।
मूलरूप से मुजफ्फरनगर निवासी छात्रा मेरठ के एक निजी कॉलेज से बीफार्मा कर रही है।
छात्रा ने बताया कि कुछ दिन पहले एक युवक ने उसे दोस्ती का प्रस्ताव दिया लेकिन उसने मना कर दिया।
इसके बाद दूसरे युवक ने बात करने और फोन नंबर लेने की कोशिश की।
उसे भी नजर अंदाज कर वह पढ़ाई पर फोकस करती रही। उसे अचानक कुछ आईडी से इंस्टाग्राम पर
अश्लील मैसेज आने लगे। उसने रोकने का प्रयास किया तो कमेंट करने वाले ने अपहरण कर रेप की धमकी दे डाली।
इसके चलते वह घर में कैद हो गई है और उसकी पढ़ाई प्रभावित हो गई है।
छात्रा ने बताया कि वह शिकायत कर चुकी है, जिसकी जांच साइबर सेल को दी गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने छात्रा को बताया कि इंस्टाग्राम से रिपोर्ट आने में कुछ समय लगता है।
साइबर टीम काम कर रही है। आरोपियों की पहचान होते गिरफ्तार कर
लिया जाएगा। उन्होंने छात्रा को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।
