friendship स्वीकार नहीं करने पर युवती को दी शादी तुड़वाने की धमकी, फिर..
friendship: लखनऊ में दुबग्गा कोतवाली में युवती ने शोहदे के खिलाफ फोन कर धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी कई बार युवती पर दोस्ती करने का दबाव डाल चुका है। मना करने पर शादी तुड़वाने की धमकी दी है।
युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया
आम्रपाली कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय युवती के मुताबिक पारा बुद्धेश्वर निवासी बसंत श्रीवास्तव नम्बर बदल कर कॉल कर दोस्ती करने के लिए कहता है। युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बसंत की संगत सही नहीं होने के कारण वह उससे दोस्ती नहीं रखना चाहती। बसंत कई बार फोन कर गाली गलौज कर चुका है। आरोपी ने धमकी दी है कि अगर युवती ने दोस्ती नहीं की तो उसकी फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर देगा।
परिवार वालों ने उसका रिश्ता तय कर दिया
पीड़िता के मुताबिक कुछ दिन पूर्व परिवार वालों ने उसका रिश्ता तय कर दिया। इस बात की जानकारी बसंत को हो गई। जिसके बाद से आरोपी शादी तुड़वाने की धमकी दे रहा है। इंस्पेक्टर दुबग्गा प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
