Friendship: सोशल मीडिया पर फ्रेंडशिप, मंदिर में रचाई शादी, फिर सेक्स और धोखा
friendship: लखनऊ में सर्राफा व्यापारी ने फेसबुक के जरिए युवती से दोस्ती की। शादी का झांसा देते हुए संबंध बनाए। फिर शादी करने से मना करने लगा।
पीड़िता ने आईजीआरएस में शिकायत करने की बात कही। जिस डर से आरोपी ने मंदिर में जाकर शादी रचा ली। लेकिन एक माह के अंदर ही युवती को घर से भगा दिया।
यह आरोप लगाते हुए युवती ने ठाकुरगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके आधार पर गुरुवार को पुलिस ने व्यापारी को गिरफ्तार किया है।
परिवार से अलग रहती है युवती
बालागंज में किराए पर रहने वाली युवती की दोस्ती फेसबुक के जरिए मलिहाबाद निवासी पीयूष कुमार वर्मा से हुई थी। जो एक मॉल में काम करता है।
कुछ वक्त पूर्व पीयूष मुलाकात के बहाने से युवती के कमरे पर आने लगा। अप्रैल में एक मंदिर में दोनों ने शादी रचा ली और पति के तौर पर रहने लगा।
करीब एक महीने तक सब ठीक चला। फिर पीयूष ने युवती को छोड़ दिया। उसका फोन भी आरोपी नहीं उठाया।
जिस पर पीड़िता ने मलिहाबाद स्थित पीयूष के घर पहुंच कर शिकायत की। जिस पर पीयूष के साथ उसके परिवार वालों ने युवती को पीट कर भगा दिया था।
पीड़िता ने पीयूष पर धोखा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके आधार पर पुलिस ने पीयूष को वरदानी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है।
शादी कर ली तो…रेप का मुकदमा दर्ज नहीं होगा
पूछताछ में पीयूष ने बताया कि युवती के साथ शादी करने के बाद उसने संबंध बनाए थे। करीब एक माह तक दोनों साथ रहे।
इस बीच पीयूष ने युवती को छोड़ने का मन बना लिया। परिचितों से सलाह मांगने पर पता चला कि शादी के बाद पत्नी को छोड़ने पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज होगा।
उसे अंदाजा नहीं था कि रेप की धारा लग सकती है। इस संबंध में इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत राय ने बताया कि पीयूष ने युवती के साथ दुराचार किया था।
डर के कारण मंदिर में शादी रचाई। जिसका कोई गवाह भी नहीं है।
ऐसे में आरोपी के खिलाफ दुराचार, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है।
