fraud: हेलो, जीजाजी बोल रहा हूं…, फ्रॉड ने महिला को झांसा देकर पहले साली बनाया, उसके बाद…

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

fraud: हेलो, जीजाजी बोल रहा हूं…, फ्रॉड ने महिला को झांसा देकर पहले साली बनाया, उसके बाद…

fraud: साइबर फ्रॉड भोले भाले लोगों को ठगने के लिए नए नए नुस्खे अपना रहे हैं।

रिश्तों की आड़ में खाते से रुपए उड़ा लेने का मामला सामने आया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

बिहार के बाढ़ में साइबर फ्रॉड गिरोह के शातिर ने एक महिला को पहले अपनी साली होने का

वास्ता दिया और चालाकी से उसके 95 हजार रुपए उड़ा लिए।

पुलिस से शिकायत किए जानेके बाद छानबीन की जा रही है।

बाढ़ थाना क्षेत्र के बाजितपुर निवासी महिला को फोन पर साइबर अपराधियों ने जीजा बनकर

खाता खंगाल दिया। महिला के अनुसार उसके मोबाइल पर कॉल कर अज्ञात व्यक्ति ने

कहा कि वह उसका जीजा बोल रहा है। उसने कहा कि मेरे एक दोस्त ने

आपके गूगल पे अकाउंट पर 20 हजार रुपया भेजा है। एक लिंक भेज रहा हूं।

उसे क्लिक करके रुपए वापस कर दीजिए। भोली भाली

महिला अपराधियों के झांसे में आ गई। और उसने दिए गए लिंक को क्लिक कर दिया।

जैसे ही महिला ने दिए गए लिंक को क्लिक किया कि उसके खाते से रुपए निकलने लगे।

कई किस्तों में 95000 रुपए साइबर फ्रॉड द्वारा निकाल लिए गये।

उसके बाद जब जीजाजी के नंबर पर कॉल किया तो मोबाइल बंद मिला।

पीड़ित महिला ने बाढ़ थाने में दो मोबाइल नंबर धारक अपराधियों के खिलाफ

धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

इधर पटना के दानापुर में साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति का व्हाट्सएप हैक करके

20 हजार रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित राजेश कुमार ने थाने में लिखित शिकायत की है।

छावनी क्षेत्र निवासी राजेश कुमार को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सअप मैसेज आया।

जिसके प्रोफाइल पर उनके स्टॉप के साहब की फोटो लगी हुई थी।

मैसेज में 20 हजार रुपए की जरूरत है। मेरी फैमली आईसीयू में है।

मैसेज में दो नंबर दिया गया था जिस पर 20 हजार रुपए भेजने की मांग की गयी।

प्रोफाइल की पहचान करते हुए राजेश ने दो बार में 20 हजार रुपये भेज दिया।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...