fraud: साथ खाई-पीई-सोई, शौहर को 14 साल बाद पता चला कि बीवी बांग्लादेशी,फिर..
fraud: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक व्यापारी ने अपनी
पत्नी पर बांग्लादेशी होने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
और कहा कि उसकी पत्नी ने अपनी पहचान छुपाई है। ताबिश एहसान ने पुलिस को दी गई
शिकायत में कहा कि जिस नाजिया से 14 साल पहले उसका निकाह हुआ था, वह बांग्लादेशी निकली।
37 वर्षीय ताबिश बंगाल के आसनसोल से संबंध रखते हैं। ताबिश का निकाह
वर्ष 2009 में नाजिया अम्बरीन कुरैशी से हुआ था। नाजिया ने खुद को विवाह से पहले
उत्तर प्रदेश का बताया था। दोनों परिवारों की रजामंदी से बाद में ताबिश और नाजिया का निकाह हो गया।
निकाह के बाद 2022 तक दोनों के बीच सब कुछ सही सही चला।
ताबिश ने बताया, “मैं नाजिया से एक शादी समारोह के दौरान मिला और बाद में
परिवारजनों की सहमति से हमने निकाह कर लिया। यह ‘अरेंज्ड मैरिज’ थी।
निकाह के समय नाजिया ने बताया था कि वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है।
उसकी नागरिकता के बारे में निकाह से पहले कोई शक ही नहीं था।”
ताबिश ने यह भी बताया कि उनके दूसरे बच्चे के पैदा होने के बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ गई।
नाजिया बच्चे को जन्म देने से कुछ ही समय पूर्व अपनी माँ के घर चली गई
और ताबिश से सारे समबन्ध खत्म कर लिए। इसके अलावा वह ताबिश को धमकाने लगी।
यह भी पढ़ें :सौतन बनी महिला सिपाही, Fraud का केस दर्ज, प्रेमी संग रचाई शादी
नाजिया के परिवार वालों ने ताबिश को फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देना शुरू कर दिया।
महिला के परिजन कहते कि नाजिया कभी भी उसके पास वापस दुबारा नहीं आएगी।
नाजिया के परिवार ने ताबिश पर भारतीय दंड संहिता की धारा
498A (दहेज़ प्रताड़ना) के तहत मुकदमा भी दर्ज करवा दिया।
