forgery:शादीशुदा लड़की प्रेमी के साथ भागी तो हो गई नाबालिग, माता-पिता ने ऐसे किया फर्जीवाड़ा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

forgery:शादीशुदा लड़की प्रेमी के साथ भागी तो हो गई नाबालिग, माता-पिता ने ऐसे किया फर्जीवाड़ा

forgery: यूपी के पीलीभीत में जून में हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक लड़की बालिग थी,

उसकी शादी भी हुई। दिसंबर में वह प्रेमी के साथ भाग गई, तो मुकदमे में नाबालिग हो गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

मामला बिलसंडा थाना क्षेत्र का है। फिलहाल, पुलिस ने मुकदमे की प्राथमिक जांच के बाद

आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस के पास मौजूद साक्ष्य लड़की को नाबालिग बता रहे हैं।

जबकि, उम्र को लेकर पुलिस को एक और कागज मिला है, जो पुलिस को जाली प्रतीत हो रहा है।

ऐसे में, इस बात को बल मिल रहा है कि सामूहिक विवाह का लक्ष्य

पूरा करने के लिए नाबालिग लड़की को बालिग बताकर शादी करा दी गई।

बिलसंडा थाना क्षेत्र के करेली चौकी के गांव मानपुर बंडा के रहने वाले एक युवक ने शाहजहांपुर जिले के सिधौली थाना

क्षेत्र के कटिया गांव के रहने वाले विनीत, मुकेश, अवधेश, दृगपाल व विनोद के खिलाफ नाबालिग बेटी को ले जाने का

आरोप में दस दिसबंर को रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मुख्य आरोपी विनीत को शुक्रवार को पकड़कर जेल भेज दिया।

दूसरी टीसी में बालिग

जांच के दौरान यह पता चला है कि सामूहिक विवाह में लड़की की उम्र 20 वर्ष होना दर्ज है।

एसओ बिलसंडा अचल कुमार ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर के बाद मामले की जांच की गई।

निगोही के एक स्कूल की पांचवी की टीसी के मुताबिक लड़की की उम्र 17 वर्ष तीन माह ही है,

जिसके आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मां ने कहा मेरी बेटी बालिग

रिपोर्टर ने तहरीर पर लिखे मोबाइल नंबर पर लड़की के पिता से संपर्क किया।

पिता ने फोन पत्नी को दे दिया। लड़की की मां ने बताया कि उसकी लड़की बालिग है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...

Kushinagar में होली पर सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Kushinagar में होली पर सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने किया...

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...