flirting:महिला ने चप्पलों से पीटकर सिखाया सबक, सवारी वाहन में सटकर बैठा शोहदा बार-बार कर रहा था गंदी हरकत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

flirting:महिला ने चप्पलों से पीटकर सिखाया सबक, सवारी वाहन में सटकर बैठा शोहदा बार-बार कर रहा था गंदी हरकत

flirting: नारी अगर मां बनकर आंचल की छांव देती है तो क्रोध आने पर

महिषासुर मर्दनी बनकर सबक भी सिखा सकती है। ऐसा ही एक घटना कानपुर देहात के सट्टी थाने के पास देर

- Advertisement -
- Advertisement -

रात सामने आई, जहां एक महिला सेरआम सड़क पर चप्पलों से

युवक को पीटती रही। उसकी आंखें गुस्से से लाल थीं और वो बिना रुके युवक की पिटाई करती जा रही थी।

भीड़ उसे रोकने का प्रयास करती रही लेकिन उसका गुस्सा इस कदर था कि कोई रोक नहीं पाया।

काफी देर तक चप्पलों से पीटने के बाद थकान से भले ही चूर हो गई थी

लेकिन चेहरे पर युवक के खिलाफ गुस्सा साफ झलक रहा था। इस पिटाई का वीडियो शुक्रवार की

सुबह इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ तब माजरा लोगों की समझ आया।

दरअसल, सट्टी थाना क्षेत्र की महिला गुरुवार देर शाम औरैया से सवारी वाहन (मैजिक) से शाहजहांपुर कस्बे के लिए

सवार हुई थी। वाहन में सवार हुआ एक युवक उससे सटकर बैठ गया।

वाहन चलने पर उसने पास में सटकर बैठी महिला से गंदी हरकत शुरू कर दी।

वह लगातार महिला से छेड़छाड़ करता रहा, कुछ देर तक महिला उसकी हरकत बर्दाश्त करती रही।

रास्ते में पास बैठे शोहदे की हरकत से गुस्साई महिला ने सट्टी थाने से पहले मैजिक रुकवा ली।

मैजिक से उतरते हुए उसने शोहदे के शर्ट की काॅलर पकड़ते हुए खींचकर नीचे उतार लिया।

इसके बाद चप्पलों से उसकी बिना रुके पिटाई शुरू कर दी। आसपास मौजूद जबतक कुछ समझ पाते

वह उसकी पिटाई करती रही। लोगों ने पहले उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन माजरा समझ पीछे हट गए।

महिला काफी देर तक शोहदे की पिटाई करती रही। उसकी आंखे

लाल थीं और बार बार युवक को हरकत के लिए कोस रही थी।

पीटते हुए थककर चूर हुई महिला रुकी लेकिन उसका चेहरा गुस्से से तमतमा रहा था।

इस बीच देवर भी आ गया और पकड़ लिया। लोगों ने भी युवक को भला बुरा कहा।

मोबाइल पर पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया।

थाना प्रभारी सट्टी आदेशचंद्र ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है।

तहरीर मिलने पर शोहदे की तलाश करके कार्रवाई की जाएगी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related