flat: फ्लैट के अंदर चल रहा था सेक्स रैकेट! लूटपाट और मर्डर केस में पुलिस ने जताई आशंका

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

flat: फ्लैट के अंदर चल रहा था सेक्स रैकेट! लूटपाट और मर्डर केस में पुलिस ने जताई आशंका

flat: पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में शुक्रवार की शाम 6 से 6:30 के बीच अचानक से कुछ लुटेरे

एक फ्लैट में दाखिल हो जाते हैं. फ्लैट के अंदर उस वक्त दो युवक और सूत्रों के मुताबिक दो लड़कियां भी मौजूद थीं.

- Advertisement -
- Advertisement -

अंदर घुसते ही लुटेरों ने कीमती सामान लोगों से छीना-झपटी शुरू करने लगे.

उनके पर्स और मोबाइल भी छीनने लगे. इस दौरान दोनों युवकों ने विरोध किया तो लुटेरों ने उन पर

चाकू से हमला कर दिया. लूटपाट करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.

पुलिस को इस वारदात की जानकारी रात करीब 8 बजे चली. दोनों घायलों को जब अस्पताल पहुंचाया गया

तब तक उनमें से एक की मौत हो गई थी, जबकि दूसरे का इलाज जारी है.

सूत्रों की मानें तो पुलिस को शक है कि इस फ्लैट के अंदर वेश्यावृत्ति (Sex Racket) का धंधा चल रहा था.

जिस शख्स की मौत हुई है, वह नोएडा का रहने वाला था. हालांकि, पुलिस का कहना है

कि अभी जांच जारी है कि फ्लैट में क्या धंधा हो रहा था? और मृतक किस काम से इस फ्लैट पर आया था

जानकारी के मुताबिक, कुछ लुटेरों को फ्लैट (flat) के बारे में कहीं से जानकारी मिल गई थी.

इसके बाद लुटेरे एक साजिश के तहत शुक्रवार की शाम तकरीबन 6 से 6:30 के बीच वहां पहुंचे,

और लूटपाट शुरू कर दी. फ्लैट में उस वक्त 22 साल का एक केयर टेकर मौजूद था.

आशंका है कि जो दूसरा लड़का था, वह ग्राहक की तरह फ्लैट पर आया था.

दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज करने के तुरंत बाद आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच करनी शुरू कर दी.

जांच के दौरान दिल्ली पुलिस को कुछ आरोपियों के बारे में सुराग

मिला और फिर दिल्ली पुलिस की एक टीम छतरपुर इलाके में पहुंची.

वहां पर हिमांशु ऊर्फ बॉक्सर नाम का एक आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड के घर छिपा हुआ था.

पुलिस को देखकर वह भागने लगा और पुलिस से बचने के लिए उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी

जिसकी वजह से उसे काफी चोटें आई हैं और पुलिस ने उसे फिलहाल एम्स में भर्ती करा दिया है.

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस वारदात में शामिल 6 आरोपियों को अब तक गिरफ्तार कर लिया है.

फिलहाल पुलिस को 2 आरोपियों की और तलाश है. जानकारी के मुताबिक,

लुटेरों ने फ्लैट में घुसते ही लूटपाट शुरू कर दी थी. लूटपाट का विरोध करने पर लड़कों ने केयर टेकर और ग्राहक को

दोनों को चाकू मार दिया था. फ्लैट में उस वक्त दो लड़कियां भी मौजूद थीं.

पुलिस दोनों के बयान दर्ज कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, इस फ्लैट को कुछ लोगों ने दिसंबर से किराए पर लिया था.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...