Fire: पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने लगाई आग,गंभीर रूप से झुलसा रेफर
Fire: स्थानीय थाना क्षेत्र के सुखड़ा गांव में शुक्रवार की देर रात में अधेड़ ने किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी करने के बाद अपने शरीर में आग लगा लिया जिससे वह़ गंभीर रूप से झुलस गया।
अधेड़ के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग (Fire) को बुझाते हुए 108 पर सूचना दिये मौके पर पहुंचे एंबुलेंस सेवा से अधेड़ को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आये।
जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार के लिए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया है।
हलिया थाना क्षेत्र के सुखड़ा गांव निवासी 50 वर्षीय मुन्नू अली ने शुक्रवार की देर रात में पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी करने के बाद अपने शरीर में आग लग लिया।
जिससे अधेड़ गंभीर रूप से झुलस गया अधेड़ के चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग (Fire) को बुझाया लेकिन तब तक अधेड़ गंभीर रूप से झुलस चुका था
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे एंबुलेंस सेवा वाहन के ईएमटी संतोष भारतीय व पायलट अरुण कुमार ने गंभीर रूप से झुलसे अधेड़ को उपचार के लिए
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आये जहां पर चिकित्सक रीना पटेल ने प्राथमिक उपचार करने के बाद अधेड़ को बेहतर उपचार के लिए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया है।
बताया जा रहा है कि अधेड़ करीब सत्तर फीसदी आग से जल गया है हालत नाजुक बनी है।
