Fire: पड़ोसी की कहासुनी से आहत युवती ने लगाई आग, मौत से मचा कोहराम, फिर…
Fire: कासगंज कस्बा गंजडुंडवारा में शुक्रवार देर शाम पड़ोसी से चल रही रंजिश के चलते हुई
कहासुनी के बाद युवती ने अपने घर में आकर खुद को आग (Fire) लगा ली।
आग से झुलसी युवती को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इलाज के दौरान शनिवार को युवती ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
कस्बा गंजडुंडवारा में भूप सिंह की अपने पड़ोसी से पुरानी रंजिश चली आ रही है।
इसी रंजिश में भूप सिंह की बेटी निदुली (20) की गली में पड़ोसी से शुक्रवार की देर शाम कहासुनी हो गई।
विवाद होने लगा। इसी कहासुनी और विवाद से आहत होकर निदुली अपने घर आई
और घर में खुद को आग (Fire) लगा ली। बेटी को आग में झुलसी देख परिवारीजनों ने बचाने का प्रयास किया।
रात को ही उसे एटा के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इलाज के दौरान शनिवार को युवती ने दम तोड़ दिया।
बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित पोस्टमार्टम के लिए
पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। एसपी ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
