Fire: पति से झगड़े के बाद पत्नी ने दो बच्चों पर तेल छिड़कर खुद भी लगाई आग

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Fire: पति से झगड़े के बाद पत्नी ने दो बच्चों पर तेल छिड़कर खुद भी लगाई आग

Fire: यूपी के अमरोहा में एक महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव मूंढा मुकारी में शुक्रवार दोपहर दो मासूम बच्चों पर

- Advertisement -
- Advertisement -

डीजल डालकर आग लगाने के बाद विवाहिता ने खुद पर भी डीजल उड़ेलकर आत्महत्या कर ली।

पति और सास की गैर मौजूदगी में घर के भीतर उठाए गए आत्मघाती कदम से परिजन

और रिश्तेदार सकते में आ गए। आग में बुरी तरह झुलस चुके शवों को पुलिस ने

पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं बताया जा रहा है कि जमीन बेचने को लेकर

मृतका का पति से विवाद चल रहा था। इसी तनाव में उसने वारदात को अंजाम दिया है।

मुरादाबाद जिले के छजलैट थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुरा निवासी स्व.जयपाल सिंह की

बेटी मंजू की शादी करीब दस साल पहले नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव मूंढा मुकारी निवासी

नितिन पुत्र स्व.सतवीर के साथ हुई थी। शादी के बाद मंजू ने बेटी तन्वी और बेटे पार्थ को जन्म दिया।

पुलिस के मुताबिक जमीन बेचने को लेकर दंपति के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।

यह भी पढ़ें: Fire:अवैध फैक्ट्री में लगी भीषण आग, केमिकल ड्रम फटने से धमका,चार झुलसे

नितिन रोजाना की तरह शुक्रवार की सुबह अमरोहा में कैलसा बाईपास स्थित

अपनी खाद-बीज की दुकान पर चला गया। घर में मंजू के अलावा बेटी-बेटा और सास मौजूद थीं।

पूर्वाह्न करीब 11 बजे सास भी डॉक्टर से दवा लाने की बात कहकर घर से चली गईं।

पति और सास की गैर मौजूदगी में मंजू ने घर के भीतर ही बेटी तन्वी (आठ वर्ष),

बेटे पार्थ (तीन वर्ष) और अपने ऊपर डीजल उड़ेलकर आग लगा ली।

पास में रहने वाले पूर्व ग्राम प्रधान शराफत अली ने घर से धुआं उठता देखा तो उन्हें किसी

अनहोनी का शक हुआ। गेट खोलने के बाद उन्होंने भीतर जाकर देखा तो बरामदे में

लपटों के बीच घिरी मंजू, तन्वी और पार्थ तड़प रहे थे। पुलिस को सूचना देने के बाद

आनन-फानन तीनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

महिला ने बच्चों को आग लगाने के बाद खुद को भी आग लगाकर आत्महत्या की है।

पूरी जांच कराई जा रही है। फिलहाल, दंपति के बीच विवाद की बात सामने आ रही है।

परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...