female lawyer: रिश्ता तय करने पहुंचा था.., महिला वकील ने ऐसा क्या पूछ लिया कि फंस गया फर्जी दारोगा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

female lawyer: रिश्ता तय करने पहुंचा था.., महिला वकील ने ऐसा क्या पूछ लिया कि फंस गया फर्जी दारोगा

female lawyer: महिला वकील से शादी करने की आस एक युवक की अधूरी रह गई।

वह फर्जी दारोगा बनकर वकील से शादी करने बरेली पहुंचा था।

- Advertisement -
- Advertisement -

यहां महिला वकील (female lawyer) ने फर्जी दारोगा से कुछ ऐसा पूछ दिया कि वह हड़बड़ा गया।

जिससे उसकी पोल खुल गई। दरअसल सत्यम तिवारी नाम का युवक फर्जी दारोगा बनकर बरेली रिश्ता तय करने पहुंचा था।

पेशे से वह टैक्सी ड्राइवर है। आरोपी महिला अधिवक्ता (female lawyer) से मिला। महिला को सत्यम पर कुछ संदेह हुआ।

परखने के लिए उसने अपराधों से जुड़ी धाराओं के बारे में पूछ लिया,

जिसका जवाब सत्यम नहीं दे सका। आखिर झूठ पकड़ा गया। सत्यम ने भागने का प्रयास किया,

लेकिन पकड़ा गया। बनारस निवासी सत्यम वर्तमान में लखनऊ

आशियाना कालोनी में रहता है। ओला टैक्सी का ड्राइवर है। बीएससी मैथ्स से पढ़ाई की है।

सुभाषनगर क्षेत्र निवासी एक महिला अधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि सत्यम ने उसे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी।

एक-दूसरे को छह माह से जानते हैं। ब्राह्मण के नाते दोनों शादी करने की बात करने लगे।

गुरुवार को सत्यम शादी की बात पक्की करने उसके पास बरेली आया।

अधिवक्ता का आरोप है कि सत्यम ने उससे कहा कि वह पुलिस में एसआई है।

वर्दी पहने अपनी फोटो भी भेजा। जब बातचीत की तो कुछ गड़बड़ी लगी।

उसने सत्यम से 164 के बयान के बारे में पूछा। एफआईआर और चार्जशीट के बारे में भी सत्यम नहीं बता सका।

पुलिस में होकर 3/25 के बारे में नहीं बता सका। यहीं से सत्यम के फर्जीवाड़ा की पोल खुल गई।

महिला ने अपने परिचित पुलिस वालों को बुला लिया। पुलिस ने आई कार्ड देखकर ही फर्जी बता दिया।

इंस्पेक्टर हिमांशु निगम का कहना है कि महिला अधिवक्ता की तहरीर पर मुकदमा लिखा जाएगा।

आरोपी सत्यम तिवारी हिरासत में है। पूछताछ के बाद उसको जेल भेजा जाएगा।

झूठ पर झूठ बोलता गया आरोपी सत्यम तिवारी

आरोपी सत्यम ने खुद के बारे में बताया कि वह सब इंस्पेक्टर है।

उसकी पोस्टिंग लखनऊ के हजरतगंज थाने में है। अधिवक्ता ने ही उससे विवाह का प्रस्ताव रखा।

मम्मी-पापा की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। पिता सीओ थे। उसे उसके मामा ने लालन पालन करके बड़ा किया है।

पुलिस को आरोपी सत्यम ने बताया कि अधिवक्ता से शादी को उसने

खुद को दारोगा बताया था। कोई शक न हो। इसलिए वर्दी सिलवाई।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

IGRS जनसुनवाई में पुलिस का शानदार प्रदर्शन,लगातार तीसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान

IGRS जनसुनवाई में पुलिस का शानदार प्रदर्शन,लगातार तीसरी बार...

Death:नाबादान के नाले में डूबने से दो सगे मासूमों की दर्दनाक मौत,गांव में मातम

Death:नाबादान के नाले में डूबने से दो सगे मासूमों...

Election: खड्डा बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, अमियमय मालवीय बने अध्यक्ष

Election: खड्डा बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, अमियमय मालवीय बने...