Fecbook पर दोस्ती फिर प्यार, शादी का झांसा देकर लड़की ने कमांडो से ठगे 8 लाख रुपये,और फिर…
Fecbook : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक लड़की ने एक कमांडो से शादी का झांसा देकर उससे आठ लाख रुपये ठग लिए। दोनों की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी।
युवती ने लड़के से एमबीबीएस की फीस करने के नाम पर रुपये लिए थे। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ये मामला इगलास के साथिनी गांव का है। पुष्पेंद्र यूपी एटीएस में आरक्षी कमांडो है। उसने बताया कि अक्टूबर साल 2022 में फेसबुक पर फिरोजाबाद के सैलई की रहने वाली
अंशू की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। इस पर दोनों की दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोनों में व्हॉट्सएप पर बातचीत शुरू हो गई। युवती ने बताया कि
उसने साल 2019 में यूजीसी नेट की परीक्षा पास कर ली थी और फिलहाल वह राजस्थान के कोटा विश्वविद्यालय से एमबीबीएस कर रही है।
युवक ने बताया कि 30 जनवरी 2023 को अंशू अपनी बहन जगनेश और पिता अजब सिंह के साथ गांव आई थी।
जहां उन्होंने शादी की बात की और एमबीबीएस के तीसरे सेमेस्टर की फीस जमा करने के लिए आठ लाख रुपये लिए। युवक के मुताबिक उसे बाद में जानकारी हुई की
लड़की ने जो एमबीबीएस के प्रपत्र भेजे थे वो सब फर्जी हैं। अब रुपये वापस मांगने पर लड़की और उसके
घरवाले झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की है।
