Facebook: फेसबुक पर नाम बदलकर विधवा से दोस्ती, फिर दोस्तों संग गैंगरेप
Facebook: देश भर के अलग-अलग हिस्सों में सामने आए लव जिहाद के सनसनीखेज मामलों में
अलीगढ़ का भी नाम जुड़ गया है। शहर के सासनी गेट इलाके की एक विधवा महिला से गैर समुदाय
के युवक ने फेसबुक (Facebook) पर नाम बदलकर दोस्ती की।
इसके बाद नौकरी का झांसा देकर उसे मिलनेबुलाया। दोस्त संग मिलकर दुष्कर्म किया।
वीडियो बनाकर पांच लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने
मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथी की तलाश जारी है।
सासनी गेट इलाके की रहने वाली महिला का आरोप है
कि पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है। एक बच्चा है।
पिछले साल फेसबुक (Facebook) पर निहाल चौधरी नाम की आईडी से
दोस्ती का प्रस्ताव आया। उक्त प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।
धीरे-धीरे बात करते हुए निहाल ने दोस्ती कर ली। उसने टीका लगाकर, कलावा बांधे व मंदिर के कुछ
फोटो डाले थे तो उसे भरोसा हो गया कि वह उसके ही धर्म का है।
15 नवंबर 2022 को निहाल ने एक अपार्टमेंट में बुलाया। कहा कि वहां उसका दफ्तर है।
उक्त दफ्तर में नौकरी देने का झांसा दिया। वहां निहाल और उसका दोस्त वजीर मिला।
दोनों ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद दुष्कर्म किया।
वीडियो बनाने के बाद उसे वायरल करने की धमकी देने लगे। इसके बाद अलग-अलग जगहों
पर ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि तब तक महिला को नहीं मालूम चला कि वह दूसरे धर्म का है। इस दौरान उसने मकान बिकवा दिया और पांच लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि 31 मई को निहाल ने एक होटल में बुलाया था। वहां बातचीत के दौरान निहाल के जेब से आधार कार्ड गिर गया। उसमें उसका असली नाम रिहान उर्फ फुरकान निवासी बालनपुर, टप्पल लिखा था। यह देख होश उड़ गए।
विरोध किया तो उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई।
महिला ने बताया कि इस प्रकरण को लेकर उसने बजरंग दल के भारत गोस्वामी से मदद के लिए
संपर्क किया। बुधवार को थाना सासनी गेट पहुंचकर मामले में तहरीर दी।
मामला तत्काल उच्चाधिकारियों के संज्ञान में थाना पुलिस द्वारा लाया गया।
उच्चाधिकारियों के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद आरोपी रिहान की गिरफ्तारी सीओ के
नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कर उसे जेल भेज दिया गया। दूसरे आरोपी वजीर की तलाश जारी है।
