Facebook पर दोस्ती, दुबई में मुलाकात…पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश से भारत आई युवती, सीमा की तरह प्रेमी के घर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Facebook पर दोस्ती, दुबई में मुलाकात…पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश से भारत आई युवती, सीमा की तरह प्रेमी के घर

Facebook: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर के बाद अब बांग्लादेश से एक युवती प्रेमी की खातिर भारत आ गई। बांग्लादेश से आई ये युवती वीजा और पासपोर्ट के साथ भारत आई है। दरअसल युवती का यूपी के जौनपुर जिले के एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी।

धीरे-धीरे ये दोस्ती प्रेम में बदल गई। इसके बाद दोनों ने मिलने की योजना बनाई। दोनों की मुलाकात दुबई में हुई थी। युवती के मुताबिक उसने युवक से निकाह भी कर लिया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

छह महीने पहले युवक ने उससे बातचीत करनी बंद कर दी। काफी प्रयास किया लेकिन प्रेमी से उसका संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद युवती युवक की तलाश में बांग्लादेश से वीजा और पासपोर्ट के साथ प्रेमी के घर पहुंच गई।

हालांकि युवती को उसका प्रेमी घर पर नहीं मिला है। युवती प्रेमी के घर पर ही रुकी हुई है। उसका कहना है कि जब तक उसका प्रेमी नहीं आता वह यहां नहीं जाएगी। पुलिस और एलआईयू मामले की जांच कर रही है।

गरियांव निवासी एक युवक रोजी रोटी के सिलसिले में दुबई कमाने गया था। वहां काम करने के दौरान ही सोशल मीडिया के माध्यम से बांग्लादेश निवासी एक युवती से दोस्ती हुई।

दोस्ती कुछ ही दिन के बाद प्रेम में बदल गई। बाद में युवती भी दुबई गई। दोनों मिले भी। युवती जब वापस बांग्लादेश गई तो प्रेमी ने बात करनी बंद कर दी। दुबई में पता करने पर वहां भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली।

ऐसे में युवती सीधा जौनपुर आ गई। वह प्रेमी के घर में ही रुकी है। ग्रामीणों के अनुसार, युवती 12 जनवरी को आई। उसका कहना है कि जब तक प्रेमी नहीं आएगा वह नहीं जाएगी।

परिजनों ने जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती से बातचीत की। पुलिस ने उसका वीजा और पोसपोर्ट जांचे तो सही पाए गए। उससे जिले में रहने से संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण कराई गईं।

पुलिस के अनुसार, दस महीने तक उसके वीजा की वैधता है। मुंगराबादशाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।

दो साल पहले निकाह का दावा, छह माह से हैं दूर

बांग्लादेश से अपने प्रेमी की तलाश में जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में पहुंची प्रेमिका का दावा है कि करीब 2 साल पहले दोनों का निकाह भी हो चुका है। हालांकि इस दावे में कितनी सच्चाई है यह जांच में ही पता चलेगा।

मामले की जांच करने पहुंची पुलिस व खुफिया विभाग को युवती ने बताया कि दुबई में दोनों मिले थे । वहां दोनों के बीच प्रेम बढ़ा तो निकाह भी कर लिए।

बाद में वीजा की वैधता समाप्त हुई तो दोनों अपने-अपने मुल्क चले गए। करीब 6 माह से दोनों के बीच बातचीत नहीं हुई ऐसे में वह प्रेमी को खोजते हुए यहां तक पहुंच गई।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related