Exposure:फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर स्क्रैप माल को बेचने वाले गैंग का पुलिस ने किया खुलासा
Exposure: कुशीनगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, जिसमें फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर स्क्रैप माल बेचने वाले गिरोह का खुलासा किया गया है।
पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 16 टन स्क्रैप माल, एक ट्रक, एक पिकअप और 22,000 रुपये नगद बरामद किए हैं।

अभियुक्तों ने बताया
वे फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर माल वाहक वाहनों को रोकते थे और माल को अपने कब्जे में लेकर ड्राईवर को गुमराह करते थे। इसके बाद वे माल को बेचकर अवैध धन अर्जित करते थे।पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 25,000 रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी, निरीक्षक आशुतोष सिंह, उपनिरीक्षक आलोक यादव, उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक गौरव कुमार शुक्ल, हेड कांस्टेबल सनातन सिंह, हेड कांस्टेबल सन्तोष सिंह, हेड कांस्टेबल राहुल सिंह,हेड कांस्टेबल रणजीत यादव,हेड कांस्टेबल विरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल ऋषि पटेल,कांस्टेबल राहुल पाण्डेय, कांस्टेबल अमित कुमार यादव, शामिल रहे।
