अपहरण और मारपीट का मामला सुलझा, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
Exposure: कुशीनगर मे थाना विशुनपुरा क्षेत्र के भुअलपट्टी गांव में मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की थी।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 जून 2025 को भुअलपट्टी निवासी सतीश पुत्र तुफानी ने थाना विशुनपुरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसके और उसके भाई राकेश के साथ मारपीट की तथा राकेश को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस ने मु0अ0सं0 209/2025 धारा 191(2)/115(2)/351(2)/140(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।
विशुनपुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अगवा किए गए युवक राकेश (उम्र लगभग 22 वर्ष) को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
साथ ही, पुलिस टीमों के अथक प्रयास से घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों को आज दिनांक 25 जून 2025 को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं
- 1. पूनम गिरी, पत्नी हेरेंद्र गिरी, निवासी ग्राम भुअलपट्टी, थाना विशुनपुरा
- 2. सोनू गिरी, पुत्र नगीना गिरी, निवासी परोरही रामपुर बरहन, थाना वरवापट्टी (मूल रूप से निवासी ग्राम भुअलपट्टी, थाना विशुनपुरा)
- 3. अजय निषाद, पुत्र गोपाल निषाद, निवासी बैरा विंद टोली, थाना धनहा, जनपद पश्चिमी चंपारण (बिहार)
पुलिस द्वारा तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में प्र0नि0 अनिल सिंह यादव, उ0नि0 दिग्विजय सिंह, उ0नि0 सौरभ गिरी, हे0का0 बैष्णो प्रताप सिंह, हे0का0 अभिषेक सिंह, म0का0 संगम यादव शामिल रहे।
