Exposure:फलहारी बाबा के हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Exposure:फलहारी बाबा के हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार

Exposure: ( कम्प्यूटर जगत ) ज़नपद में दिनांक 13.01.2025 को थाना बरवापट्टी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अमवाखास रामजानकी मन्दिर के पुजारी फलहारी बाबा पुत्र रामशरण दास उम्र लगभग 65 वर्ष की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई थी।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए थाना बरवापट्टी पर मु0अ0स0 005/2025 धारा 103(1) BNS में अभियोग पंजीकृत कराया गया तथा घटना के शीघ्र अनवारण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज अमित सक्सेना के नेतृत्व में दो टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे।

- Advertisement -
- Advertisement -

विवेचना के क्रम में प्रकाश में आये अभियुक्तगण क्रमशः राजकरन महतो पुत्र गोपाल महतो सा0 अमवाखास टोला कपरधिक्का थाना बरवापट्टी जनपद कुशीनगर व मनोज शर्मा पुत्र गुल्ली शर्मा सा0 भुईधरवा थाना भितहा जनपद प0 चम्पारण (बिहार) को थाना बरवापट्टी व स्वाट टीम की संयुक्त टीम द्वारा थाना बरवापट्टी क्षेत्र से दिनांक 15.01.2025 को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उपरोक्त मुकदमे में 4/25 आर्म एक्ट की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र0नि0 राजेश कुमार,व0उ0नि0 संजय कुमार सिंह, उ0नि0 आलोक यादव प्रभारी स्वाट मय टीम,उ0नि0 मोहन यादव, उ0नि0 सुशील कुमार गौतम, का0 रामकिशुन यादव,का0 रमेश यादव थाना बरवापट्टी जनपद कुशीनगर शामिल रहे।

पूछ-ताछ का विवरण

पूछ-ताछ में अभियुक्त राजकरन द्वारा बताया गया कि उसका सबसे छोटा पुत्र नन्दलाल था जिसको अमवाखास टोला कपरधिक्का स्थित रामजानकी मंन्दिर के पूजारी फलहारी बाबा ने नन्दलाल को करीब 09 वर्ष के उम्र मे ही अपने पास रख लिया था तथा उसकी देख-रेख करने लगे थे और नन्दलाल उसी मंन्दिर पर रहकर पूजा पाठ करने लगा था।

किन्तु करीब 03-04 वर्ष पूर्व किसी बात को लेकर फलहारी बाबा ने नन्दलाल को मार पीट कर मन्दिर से भगा दिया था। जिससे नन्दलाल नाराज होकर नरायणी नदी मे कूदकर जान दे दी थी।

उसी का बदला लेने हेतु राजकरन ने अपने साथी मनोज शर्मा के साथ मिलकर दिनांक 13.01.2025 को चाकू से वारकर मन्दिर के पूजारी फलहारी बाबा की हत्या कर दी थी।

नोट :- पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिए गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25,000/- रुपये से पुरस्कृत किया गया।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...