Explosion: आतिशबाजी के विस्फोट से दो मंजिला मकान धराशायी,1 Km तक सुनाई दी धमाके की आवाज, मां-बेटे की मौत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Explosion: आतिशबाजी के विस्फोट से दो मंजिला मकान धराशायी,1 Km तक सुनाई दी धमाके की आवाज, मां-बेटे की मौत

Explosion: बदायूं जिले के इस्लामनगर कस्बे में अख्तर आतिशबाज के मकान में सोमवार दोपहर तकरीबन तीन बजे तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया।

विस्फोट इतना तेज था कि दो मंजिला मकान पूरी तरह से धराशायी हो गया। मकान के मलबे में दो बच्चियों और एक मासूम के अलावा उसकी मां दब गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

कुछ देर बाद दो बच्चियों को सकुशल मलबे से निकाल लिया गया, लेकिन मां और उसके बेटे को निकालने में काफी समय लग गया। इस दौरान मां-बेटे की मौत हो गई।

करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शवों को मलबे से बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है जबकि घायल बच्चियों को अस्पताल भिजवाया है।

घटना से परिवार में कोहराम मचा हैं। आशंका जताई जा रही है कि घर के अंदर बारूद रखे होने के चलते विस्फोट हुआ हैं।

इस्लामनगर कस्बे के मोहल्ला मोहली के रहने वाले अख्तर आतिशबाजी बनाने का अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं।

उसका रोड किनारे दो मंजिला पक्का मकान था। सोमवार दोपहर को अख्तर किसी काम से घर से बाहर था, लेकिन उसकी पत्नी शमा, बेटा तैमूर और दो बेटियां घर के अंदर थी। इसी बीच मकान के अंदर तेज विस्फोट हो गया।

विस्फोट होते ही दो मंजिला मकान ताश की पत्तों की तरह मलबे में तब्दील हो गया। तेज धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर तक गई। आसपास के मकान विस्फोट के तेज धमाके से हिल गए। मौके पर लोगों की भीड़ पहुंची।

किसी तरह अख्तर की दो बेटियों को मबले से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं, उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जबकि अख्तर का एक बेटा और उसकी पत्नी मलबे में ही दबी रहीं। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ समेत कई थानों का पुलिस फोर्स और रेस्कूय टीम मौके पर पहुंची।

फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां और तीन जेसीबी को बुलाया। मलबे के अंदर आतिशबाज की पत्नी और उसके मासूम बेटे को निकालने के लिए तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया।

डेढ़ घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। इसके बाद मां और बेटे के शवों को मलबे से निकाला गया। मां-बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

 

 

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related