Execute: गृह कलह से उबकर महिला ने दी जान, पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी
Execute: जिला के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बैरागी पट्टी में गृहकलह से उवकर
अपने 3 बच्चों को ममता का गला घोंटकर अपने ही घर में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान
देने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम में भेजा दिया है।
बताते चले कि गुरुवार हनुमान गंज थाना क्षेत्र के ग्राम वैरागी पट्टी निवासी फूल कुमारी देवी उम्र 32 वर्ष पत्नी संदीप
जायसवाल अपने ही घर में गृहकलह से उबकर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी सुबह
ग्रामीणों ने देखा कि शव रस्सी के सहारे झूल रहा है। ग्रामीणों को देखते ही कई तरह की शंका लगा रहे हैं।
सूचना मिलने पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए
जिला अस्पताल भिजवा कर बाकी कार्रवाई करने में जुट गई।
मौके पर ग्रामीणों में आपस में चर्चा कर रहे थे कि गृह कलह से उसने आत्महत्या कर लिया है।
यह आत्महत्या है या हत्या अब पुलिस की जांच बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
